साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के नेतृत्व मे एसएसपी से की कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने पीडित पक्ष़्ा की समस्या के समाधान के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती सौंपते हुए मामले की छानबीन करा उचित कार्यवाही की मांग की।
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच पदाधिकारियो ने एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे अवगत कराया कि जानसठ के गांव कवाल निवासी मांगेराम सैनी का शव विगत 8 अगस्त 2020 को पडोस के मकान मे मिला था।
परिजनो का आरोप है कि मृतक की पत्नी व उसके परिजनो की कुछ नेताओ से अच्छी जान पहचान है।
मृतक मांगेराम के परिजनो का आरोप है कि इस मामले मे उनकी सुनवाई नही हो रही है।
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी के नेतृत्व मे एसएसपी अभिषेक यादव से मिले परिजनो को एसएसपी ने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान क्रान्तिकारी शालू सैनी, राजू सैनी, संदीप सैनी, निक्की त्यागी, स्नेहलता चौधरी, सुनीता शर्मा,रीना शर्मा,शीतल बालियान आदि मौजूद रहे।
