Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

20 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय देने, विशेष राहत पैकेज की मांग

मुजफ्फरनगरं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुजफ्फरनगर के शिवराज सिंह इंटर कॉलेज गुरु विरजानंद इंटर कॉलेज शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज अमृत इंटर कॉलेज इस्लामिया इंटर कॉलेज का दौरा किया।

वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से बीस हजार प्रतिमाह माह मानदेय की मांग की तथा वित्तविहीन कॉलेजों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की

सभी शिक्षकों ने सरकार के ३० वर्ष की सेवा पूरी होने या ५५ वर्ष की आयु होने पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त करने के आदेश का पुरजोर विरोध किया तथा संविदा के आधार पर ५ वर्ष की नियुक्ति का भी विरोध किया।

शिक्षकों ने सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण को भी देश हित में नहीं बताया, संगठन के विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक प्रत्याशी हरकेश सिंह एवं संगठन के स्नातक प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट ने शिक्षकों को विश्वास दिलाया

कि सरकार के ३० साल सेवाकाल या ५५ वर्ष की आयु में जबरन सेवानिवृत्त करने के आदेश को हम लागू नहीं होने देंगे उसके लिए चाहे हमें आंदोलन क्यों ना करना पड़े

भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षक कोविड-१९ के शिकार हो रहे हैं फिर भी अनलॉक ४ के आदेश के विपरीत १००प्रतिशत शिक्षकों को बुलाया जा रहा है

जो कि गलत है जिले में शिक्षकों एवं कर्मचारियों का समय से वेतन न मिलने पर भी रोष व्यक्त किया गया भ्रमण के दौरान प्रवीण कुमार कमल कांत दिनेश कुमार राकेश कुमार पवन कुमार अनिल कुमार उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + eleven =