Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मौहम्मद इमरान सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाए जाने मांग

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग ने राष्ट्रपति से मौहम्मद इमरान सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाए जाने व शहीद के परिवार के जीवन बसर के लिए उचित मुआवजे की मांग की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन हर्षवर्धन त्यागी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की एक शोक सभा कैंप कार्यालय शेख मौहम्मद फिरोज प्रदेश उपाध्यक्ष मानवाधिकार विभाग कांग्रेस कमेटी के निवास पर आयोजित की गई।

जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से पधारे मौ.मुर्तफा खान की अध्यक्षता मे जिला चेयरमैन हर्षवर्धन त्यागी एवं शहर चेयरमैन मौ.अफजाल अंसारी द्वारा की गयी।

बैठक का संचालन सहारनपुर मण्डल चेयरमैन युसूफ जडौदा द्वारा किया गया। शोक सभा मे 2 मिनट का मौन धारण कर मौहम्मद इमरान सैनिक की आत्मा की शान्ति क लिए मौन रखा गया।

संगठन द्वारा राष्ट्रपति से मांग की गई कि मौहम्मद इमरान सैनिक को शहीद का दर्जा दिया जाए व शहीद के परिवार को जीवन बसर के लिए उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की गई।

श्रृद्धाजलि सभा मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन हर्षवर्धन तयागी, अफजाल अंसारी, युसूफ त्यागी, प्रदीप कुमार, शिवकुमार सैनी,शमीम सैफी,डा.ओमबीर पाल, ओमबीर कटारिया, सलीम कुरैशी, नसीम अंसारी, गीता बाल्मिकी, अजय जैन, मास्टर रघुबर दयाल आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 2 =