Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नई मंडी पुलिस ने मुठभेड में चार शातिर वाहन चोरों का दबौचा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने मुठभेड में चार शातिर वाहन चोरों को चोरी की आठ बाइकों, शस्त्रों व इंजन व चेसिस नम्बर बदलने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। सीओ नई मंडी धनजंय कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी कालोनी चौकी प्रभारी धीरज सिंह ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी राजेश अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ पुलिस टीम के साथ पचैंडा रोड पर अ बदमाशों की घेराबंदी की

जिस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए मौके से चार बदमाशों कोदबोच लिया।

उनके कब्जे से दो तमंचे, दो चाकू, भारी मात्रा में कारतूस, 8 बाइक बुलैट व एक बाइक स्पलेंडर के अलावा इंजन व चेसिस नम्बर बदलने में काम आने अक्षरों की डाई व अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र प्रेमसिंह निवासी भंगेला थाना तितावी, विशाल वर्मा पुत्र रवि कुमार निवासी स्टेशन वाली गली सिविल लाइन, उज्जवल उर्फ राजा पुत्र अरविंद त्यागी निवासी रामपुरी व मौ. इरफान पुत्र शरीफ अहमद निवासी दक्षिणी खालापार है।

मुठभेड के दौरान दो बदमाश बिट्टू उर्फ काला निवासी खतौली व टिंकू निवासी मांडी की धर्मशाला नई मंडी मौके से फरार हो गये। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

सीओ ने बताया कि पकडे गये बदमाश मुजफ्फरनगर के अलावा विभिन्न जनपदों से बुलेट व महंगी बाइके चोरी करने के बाद उनके इंजन व चेसिस नम्बर बदलकर फर्जी कागज बनाकर बेच देते थे।

सीओ ने बताया कि इस गिरोह की निशानदेही पर अभी ओर बरामदगी हो सकती है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 13 =