Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना स्थित क्राउन कान्वेंट स्कूल में बसंत पंचमी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम और हर्साल्लास के साथ मनाया गया। यहां पर स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल द्वारा बताया गया कि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी सरस्वती जी का जन्म हुआ था।

इसलिए इस दिन सरस्वती जी की पूजा अर्चना की जाती है। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल और प्रधानाचार्य अमन अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मां सरस्वती को तिलक करने के उपरांत पुष्पों से मां सरस्वती की वंदना की गई।

तदउपरांत सभी विद्यार्थियों ने तेज स्वर में मां सरस्वती का गुणगान किया। यहां पर सभी विद्यार्थियों में प्रसाद का भी वितरण किया गया। विद्यालय में आज सभी विद्यार्थी पीले रंग के पुष्प और पीले रंग के तरह तरह के व्यंजन लेकर आए और विद्यालय के प्रांगण में एकत्र होकर बसंत पंचमी त्यौहार का आनंद लिया।

यहां पर प्रधानाचार्य अमन अग्रवाल ने समस्त विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह तो बड़ी ही उपयुक्त है तथा बसंत ऋतु को ऋतुओं की रानी भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम में समस्त क्राउन कान्वेंट परिवार का भरपूर सहयोग रहा।

बंसत पंचमी पर भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर। लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर चेतना द्वारा बंसत पंचमी पर भंडारा आयोजन किया गया। जिसमें करीब पांच सौ लोगों ने भोजन का प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजक राजेश राठी, पंकज अग्रवाल व अमित अग्रवाल के सौजन्य से कढी चावल, हलवा तथा पूरी सब्जी का वितरण हुआ। समारोह में क्लब अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सचिव ओडी शर्मा, कोषाध्यक्ष निधिषराज गर्ग व क्लब सदस्य गिरीराज माहेश्वरी, हिमांशु माहेश्वरी, राजीव अग्रवाल, जगत लाल, वी.के.जैन, विपिन गुप्ता, अनिल गर्ग, जगरोशन गोयल, रजत गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =