Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दुकानो मे लगाई गई सील को हटवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। खालापार के दुकानदारों ने एडीएम प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन मे प्रशासन द्वारा दुकानो मे लगाई गई सील को हटवाने की मांग की है। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कोतवाली क्षेत्र के खालापार के व्यापारियो ने एडीएम प्रशासन अमित सिह से मिलकर सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया

प्रशासन द्वारा मिनाक्षी चौक से शहीद चौक तक कुछ दुकानदारों की दुकाने सील करवाई गई है। कचहरी पहुंचे दुकानदारों का कहना है कि वे दुकाने सील होने से उन्हे अपने परिवार की गुजर-बसर मे दिक्कत आ रही है।

वे लोग किसी प्रकार के झगडे मे शामिल नही हैं। अतः उन लोगो की निष्पक्ष जांच कराते हुए जल्द से जल्द उनकी दुकानो की सील खुलवाई जाए। ताकि वे लोग फिर से अपना कारोबार कर सकें।

एडीएम अमित सिह ने उक्त सभी दुकानदारों का आश्वासन दिया कि उन सभी दुकानदारों के सम्बन्ध मे निष्पक्ष जांच करायी जायेगी। तथा जांच मे निर्दोष पाये जाने पर तथा साक्ष्यो के आधार पर बहुत जल्द ऐसे दुकानदारो की दुकानों की सील खुलवा दी जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk