Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना जैन तीर्थ क्षेत्र पर भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया

मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना जैन तीर्थ क्षेत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिह तथा गौरव स्वरूप, वरिष्ठ सपा नेता मौजूद रहे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, राजकुमार जैन (नावला वाले) महामंत्री, संजय जैन, राजीव जैन पारस टीएमटी, शशांक जैन ने क्षेत्र पर पहुचने पर स्वागत किया

इस मोके पर नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व गोरव स्वरूप ने क्षेत्र पर चल रही संपूर्ण भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। कोविड-१९ से ग्रस्त रोगियों की इस भोजन व्यवस्था को देखकर दोनों ने ही मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

राजकुमार जैन महामंत्री ने कहा कि कोविड-१९ जैसी राष्ट्रीय आपदा के समय पूरे समाज का यह दायित्व है कि जिस से जो बन पड़े अपनी ओर से एक दूसरे की मदद करें।

कोविड-१९ को दृष्टिगत रखते हुए श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना ने ऐसे नगर वासियों के लिए पहल की है जो कोविड-१९ से संक्रमित हैं और डॉक्टर की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं एवं उनके यहां भोजन पकाने की व्यवस्था नहीं है प्रबंध समिति प्रतिदिन शुद्ध सात्विक भोजन घर-घर पहुंचा रही है।

भोजन प्राप्त करने हेतु अपनी आरटी पीसीआर या एंटीजन रिपोर्ट, घर के सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर, व घर का पता, मोबाइल नंबर ७५२०१ ५३१५६ पर व्हाट्सएप पर भेजना होगा।

यह भोजन व्यव्स्था नियमित रूप से चलाई जा रही है प्रतिदिन सुबह शाम का भोजन पात्र व्यक्तियों के घर-घर पहुचाया जा रहा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + fourteen =