Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

काशीराम आवास विकास कॉलोनीवासियों ने की पानी उपलब्ध कराने की मांग

मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाईन अंतर्गत काशीराम आवास विकास कॉलोनी की काफी महिलाएं एंव पुरुष आज क्रांति सेना नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे

जहां उन्होंने एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया के नाम एडीएम प्रशासन अमित कुमार को सौंपते हुए कालोनी में पानी की उप्लब्धत्ता की मांग की है।

शहर के सरकुलर रोड पर स्थित काशीराम कालोनी से जुड़ा है जहां अनेक परिवार रह रहें है जिनका आरोप है की हमारी कालोनी में महीने के पन्द्रह दिन पानी आता है और पंद्रह दिन ट्यूबवेल की मोटर ठीक कराने के नाम पर व्यतीत हो जाते हैं

जिससे हम लोगों को पीने के पानी एंव अन्य जरूरतों के लिए पानी दूर दराज से लाना पड़ता है। उन्होंने बताया की कॉलोनी वासियों को पानी पीने व नहाने धोने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा पड़ रहा है/ महिलाओं को काफी दूर से पानी लाकर घर का गुजारा चलाना पड़ रहा है जबकि आठ वर्षों से तैयार पानी की टंकी की सप्लाई जिला प्रशासन के ढुल-मुल रवैये के कारण अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।

यहां पहुंचे क्रांति सेना के नगर संगठन मंत्री जोनी पंडित ने कहा की कॉलोनी में बने पार्कों में कुछ दबंगों ने टीन शेड व छप्पर डालकर गाय भैंस बांध कर अवैध कब्जा कर रखा है

गाय भैंस का गोबर शिविर में डालने के कारण शिविर बंद हो चुके हैं । थोड़ी सी बरसात होते ही कॉलोनी की सड़कों पर गंदगी फैल जाती है जिसके सम्बन्ध में प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

वहीं क्रांति सेना नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा की आम जनता का शोषण ऐसे ही होता रहा तो क्रांति सेना उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी

पीड़ित लोगों सहित ज्ञापन देने वालों में नगर उपाध्यक्ष, अखिलेश पूरी ,नगर मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी, नरेंद्र पाल ,नितिन वर्मा ,ब्रह्मपाल, ब्रजमोहन, दर्शन सिंह ,सुरेश, सविता रानी ,कमलेश देवी, भगवती देवी ,रामवती, रेनू रानी, प्रेमो देवी, पिंकी ,सोन देवी, विजेंद्र सिंह, पुनीत कश्यप ,संजय सिंह ,सुरेश भगत जी आदि लोग उपस्थित रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =