Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फीस माफी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। फीस माफी की मांग को लेकर अभिभावको ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन डीआईओएस को सौपा।

कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर ऑल स्कूल पेरेन्टस एसोसिएशन के बैनरतले एकत्रित अभिभावको ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।

जिसमे बताया गया कि कोविड-19 लॉक डाउन अवधि में हम मध्यमवर्गीय अभिभावक ने अपने घर खर्च चलाने के लिए बडी कठिनाई का सामना पड रहा है। इसमे प्राईवेट नौकरी/छोटे व्यापारी के हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए। ऐसे कठिन समय मे हम अपने घर का खर्च बडी मुश्किल से चला पा रहे हैं।

क्योंकि ना तो वे गरीब की तरह से मांग सकते हैं और ना ही उनके पास अमीरो की तरह पैसा है। और उनके बच्चो के स्कूलो से लगातार फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट मे भी फीस माफी के सम्बन्ध मे पीआईएल दायर हो चुकी है। जिसका आदेश पूरे देश पर लागू होगा।

अभिभावको का आरोप है कि स्कूल संचालक बच्चो के नाम काटने व टी.वी.कटवाने के लिए मैसेज/व्हाटसअप पर लैटर व ऑडियो क्लिप भेज रहे हैं।

अभिभावको ने जिला प्रशासन से इस और गंभीरता से विचार करने की मांग की है। इस दौरान ऑल स्कूल पेरेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष उमंग वत्स, सचिव पंकज तयागी, श्रवन सोम, अनुष्का गुप्ता, डा.मुकेश गुप्ता, चारू माहेश्वरी, कमल गुप्ता, उपेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =