नामदेव समाज द्वारा बैठक मे कपिलदेव के योगदान को सराहा
मुजफ्फरनगर। श्री नामदेव समाज द्वारा राज्यमंत्री कपिलदेव द्वारा अपने पिता की रसम पगडीह मे होने वाली खर्च राशि मुख्यमंत्री कोष मे देने पर राज्यमंत्री के इस सराहनीय कदम को सर्व समाज के लिए एक नई मिसाल बताया।
श्री नामदेव समाज संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल नामदेव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि बीती देर शाम श्री नामदेव समाज की एक बैठक का आयोजन न्यू एसडी मार्केट मे उनके प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। जिसमे कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता का देहांत हो गया था।
उनकी रस्म पगडी बऐ ही सादगी पूर्ण तरीके से राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा विधि विद्यान से सम्पन्न कराई गई। उनके द्वारा ऐसा कार्य किया गया जिससे समाज में एक जागरूकता का संदेश गया है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने पिता की रस्म पगडी मे खर्च होने वाली राशि खर्च ना करके कोरोना जैसी महामारी के समय मुख्यमंत्री राहत कोष मे दान दी है।
उनके इस अतुलनीय कार्य करने से एक नई मिसाल कायम हुई है। नामदेव समाज उनकी इस समर्पण भावना को दिल से नमन करता है और सभी लोगो से अपील करता है कि िजिस प्राकर जरूतरमंदो के लिए राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल आगे आए हैं
उसी प्रकार सभी लोगो को आगे आकर यह कार्य करना चाहिए। इसकार्य की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की इस समर्पण भावना को सराहा है।
बैठक मे दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनिल नामदेव, मन्नूलाल नामदेव, गोपाल सिह, प्रमोद चाट वाले, प्रमोद केबिल वाले,समाजसेवी अमरदीप वर्मा, अंकित नामदेव, देवव्रत नामा, योगेश, संजय, संदीप गारमेंन्टस वाले, मनोज कोरियर वाले आदि नामदेव समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।
