उत्तर प्रदेश

खतौली में हुई महिला की हत्या को लेकर मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन, परिजनों ने उठाई ये मांग

मुजफ्फरनगर। तीन दिन पूर्व खतौली में एक स्कैप व्यापारी के द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर मृतका के परिजनों ने असंतोष जाहिर करते हुए आज पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान परिजनों ने एसएसपी ने मामले की जांच खतौली थाना से हटाकर अन्य थाने से कराये जाने की मांग करते हुए महिला की सास और देवर पर भी हत्या का आरोप लगाया और देवर की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष प्रकट किया।

बुधवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मौहल्ला कस्साबान खालापार निवासी शारिक पुत्र अब्दुल सलाम कुरैशी परिजनों व समाज के अन्य जिम्मेदार लोगों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचा।

शारिक कुरैशी ने एसएसपी के नाम दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह उसकी बहन खुशनुमा की उसके पति फिरोज, देवर सरताज और सास समरजहां ने खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित अपने आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में शारिक ने ही खतौली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

शारिक का आरोप है कि इस मामले में फिरोज को जेल भेजने के बाद खतौली पुलिस दूसरे आरोपी सरताज को बचा रही है। उसके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

शारिक व उसके परिजनों तथा साथ आये अन्य लोगों ने एसएसपी से खुशनुमा हत्याकांड की जांच खतौली थाना पुलिस से हटाकर दूसरे किसी थाने से कराये जाने की मांग की है।

इनका आरोप है कि खतौली पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से जांच नहीं कर रही है। बता दें कि 18 अक्टूबर की सुबह फिरोज ने अपनी पत्नी की गोली माकर हत्या कर दी थी।

पुलिस सूत्रों की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि फिरोज और उसके भाई सरताज के बीच विवाद चल रहा था, भाई को निशाना बनाकर फिरोज से गोली चला दी, जो खुशनुमा को जा लगी और उसकी मौत हो गयी थी।

पुलिस ने अगले दिन इस हत्याकांड में आरोपी पति फिरोज को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रदर्शन में शारिक कुरैशी, इनायत अली, कारी खालिद, हसीब, जमरूदीन, शमीम, अख्तर और मईनुदीन आदि लोग मौजूद रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =