Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar भाजपा व लोकदल के नेताओं की बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पचैण्डा रोड स्थित एक बैंकेट हाल पर भाजपा व रालोद की मुजफ्फरनगर, बिजनोर लोकसभा के संयुक्त प्रत्याशियों के समर्थन मे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक आयोजित .़हुई। जिसमें मुजफ्फरनगर व बिजनौर लोकसभा सीट पर चुनाव लड रहे प्रत्याशियो समर्थन मे ़.चुनावी रणनीति बनाई गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री संजीव बायिलान ने कहा कि पीएम मोदी ने पूर्व पीएम एवं किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव विचारधारा का है यह कोई व्यक्तिगत चुनाव नहीं है। मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ता अपनी एकजुटता का परिचय दे तथा चुनावी तैयारियों में जुट गये। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि दोनों दलों का संगठन बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि रालोद व भाजपा के गठबंधन से एनडीए को और अधिक मजबूती मिली है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी की सभी 80 सीटे जीताकर मोदी जी के हाथ मजबूत करेंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने दलित समाज मुझ जैसे एक छेटे से कार्यकर्ता को मंत्री बनाकर जो सम्मान दिलाया है उसका दलित समाज हमेशा ऋणी रहेगा तथा गठबंधन के लिए पूरा समाज एकजुट रहकर एनडीए प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेगा।

रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मैं दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि आपस में सामजस्य बैठाकर गठबंधन प्रत्याशियां के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिजनौर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि भाजपा व रालोद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही मैं इस चुनाव मे ंउतरा हूं 

दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने आप के चंदन चौहान समझकर चुनाव में कार्य करे। मैं ये विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके विश्वास को कायम रखूंगा। संयुक्त बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सूर्यप्रकाश पाल, नीरज शर्मा, देवव्रत त्यागी, अजित राठी, तिरसपाल मलिक आदि ने सम्बोधित किया। बैठक के दौरान भाजपा व रालोद दोनो दलो के नेताओ ने अपने-अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल बालियान ने की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, संजय राठी, विनीत कात्यान, राजीव गर्ग, रामनिवास पाल, पंकज माहेश्वरी, राहुल गोयल, सुमित खेडा, श्रीमोहन तायल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, धर्मवीर बालियान, कृष्णपाल राठी, सपना कश्यप सहित रालोद व भाजपा के अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21727 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 1 =