Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

पुरकाजी। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा जंगल ग्राम दादुपुर में अवैध अपमिश्रित शराब बनाते हुए ०३ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अंग्रेज पुत्र गुरुदयाल निवासी दादुपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर, ज्वाला सिंह पुत्र जगदीश निवासी ब्रहमपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार, सतनाम उर्फ सत्ता पुत्र स्वरुप निवासी मारकपुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर।

जिनके कब्जे से ४० लीटर अवैध कच्ची शराब, २० लीटर अवैध अपमिश्रित शराब, ०२ किलोग्राम यूरिया, ६५ लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया), अवैध शराब बनाने के अपकरण (गैस सिलेण्डर मय भट्टी, ड्रम,पतीला,पाईप, बाल्टी आदि) बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्त अंग्रेज उपरोक्त पर अवैध शराब बनाने व तस्करी करने सहित अन्य संगीन धाराओं में ०१ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 4 =