उत्तर प्रदेश

देवरिया: कांग्रेस के पूर्व विधायक फजले मसूद का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक फजले मसूद का निधन हो गया है। पूर्व विधायक फजले मसूद कांग्रेस पार्टी के टिकट पर देवरिया से विधायक और विधानपरिषद सदस्य रहे। फजले मसूद कांग्रेस से अलग हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे और उसके प्रदेश अध्यक्ष भी बने थे। इसके बाद वह 2014 अपने साथियों के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली।

बताया जाता है कि कांग्रेस के टिकट पर देवरिया से विधायक और विधानपरिषद सदस्य रहे फजले मसूद ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से कांग्रेस में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में कई पदों पर रहे।

मसूद प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग और पंचायती राज विभाग के चेयरमैन भी रह चुके थे। वह सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता के दौरान कुछ मतभेदों के कारण फजले मसूद कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =