Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गंगा स्नान के उमड़े श्रद्धालु: प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा

 6 9 |
मोरना। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान प्रारम्भ हुआ। सवेरे से ही गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गयी थी। एक तरफ जहां श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की तथा भगवान सूर्यदेव को अर्ध्य अर्पित किया। वहीं, छोटे छौटे बच्चों को मुंडन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमत्रीं संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उनके साथ विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष डा. सैनी, नमामि गंगे के प्रभारी डा. निर्वाल, अमित राठी जिला पंचायत सदस्यों सहित, एएमए नूतन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। दूरदराज से आये श्रद्धालु प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा मनोकामना सिद्धि के लिए धागा बांधा। शुकदेव स्थित प्राचीन वट वृक्ष के नीचे राजा परिक्षित को शुकदेव मुनि ने भागवत कथा सुनाई थी। भागवत कथा का श्रवण करने से वट वृक्ष भी अमर अजर हो गया। इसी कारण यह वट वृक्ष सदैव हरा भरा रहता है तथा न तो कभी पतझड होता है और न ही इस वृक्ष का कोई पत्ता पीला पडता है। इसलिए शुकतीर्थ आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री इस चमत्कारी अक्षय वृक्ष के दर्शन करते हैं तथा परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधते हैं। हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, विश्वनाथ महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दंडी स्वामी महादेव आश्रम , स्वामी ओमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद जी महाराज, गुरुदत्त ब्रहमचारी, राजनंदेश्वरी जी आदि रहे।

मुख्य गंगा स्नान में भाग लेने के लिए दूरदराज व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु शुकतीर्थ पहुंचते रहे। विभिन्न वाहनों में सवार होकर मां गंगा का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन कर प्रसाद चढाया तथा साधु संतों का आशीर्वाद लिया। प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मनोकामना का धागा बांधा तथा भागवत कथा का श्रवण कर अनुष्ठान सम्पन्न कराये। महिलाओं ने घट पूजा की। मां गंगा की महाआरती में बडी संख्या श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

भागवत उद्गमस्थली के रूप में विख्यात शुकदेव मुनि की तपोस्थली शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान मंगलवार सवेरे हुआ। मां गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सोमवार को श्रद्धालु टैज्क्टर ट्रॉली, टैम्पो बस आदि वाहनों के द्वारा शुकतीर्थ पहुंचे। शुकतीर्थ के बाहर ही भारी वाहनों के प्रवेश को दिया गया, जिससे श्रद्धालु गंगा मैया की जय जयकार करते हुए गंगा घाट पर पहुंचे। अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराया, महिलाओं ने बैंड बाजों के बीच गीत गाते हुए गंगा पूजन किया।तम्बुओं में ठहरे श्रद्धालुओं ने दिन भर मौज मस्ती की तथा महिलाओं ने खरीदारी की व चाट पकौडी सहित अन्य व्यंजनों के स्वाद को चखा। बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की, झूलों का आनन्द लिया।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk