समाचार (Muzaffarnagar News)

जानसठ। जानसठ के हुसैन पुरा में देर रात एक दुकान मे लगी भयंकर आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू किया। छाबड़ा क्लाथ हाउस में आग के बाद हड़कंप मच गया। जनपद के जानसठ कस्बे के मुख्य बाजार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीती देर रात्रि छाबड़ा क्लॉथ हाउस में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग लग जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित दमकल की गाड़ियों ने बिना देर लगाये मोके पर पहुंच घण्टो कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है इस अग्निकांड में व्यापारी का लाखों रुपए का कपड़ा जलकर खाक हो गया है। थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जानसठ मुख्य कस्बे का है जहां बीती देर रात्रि कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित छाबड़ा क्लॉथ हाउस में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई आग लग जाने से जहां इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं दुकान के ऊपर रह रहे पीड़ित व्यापारी ने भी किसी तरह अपनी व परिवार की जान बचाई है । उधर मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित दमकल विभाग को भी दी गई जहां दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच घण्टो कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है पीड़ित व्यापारी गौतम सिंह की माने तो उसका लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो चुका है। उधर दिन निकलते ही जब कस्बे के अन्य दुकानदारों को घटना का पता चला तो सभी ने अपनी-अपनी दुकाने बंद कर पीड़ित व्यापारी का साथ देते हुए हर संभव मदद व जिला प्रशासन से भी मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया।
रोहाना। हिमालय पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया। वार्षिक खेल समारोह की शुरुआत। मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भली-भांति इस साल भी खेल उत्सव का आयोजन किया गया और जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल के साथ सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर हिमालय पब्लिक स्कूल के चैयरमैन विजेंद्र सिंह व मैनेजर राजेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य सोनिया बालियान एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। दो दिवसीय खेल उत्सव में कबड्डी, खो खो, लंबी कूद आदि जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में विजय खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र वितरण किए गए। खेलकूद में भाग लेने वाले बच्चे अवनि ,चारु ,नवनीत, सिद्धार्थ,काजल,फलक, गुरमीत, विशाखा, आदित्य ,यश आदि खिलाड़ियों इस अवसर पर प्रधानाचार्य व समस्त स्कूल कर्मचारी उपस्थित रहे।
अज्ञात व्यक्ति का शव गंग नहर में मिला
खतौली। गंगनहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गंाव फूलत रोड खलासी में एक व्यक्ति का शव नहर में अटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने कई दिन पुराने उक्त शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त शव काफी दिन पुराना है तथा सडी-गली अवस्था में है। उक्त शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया है।
वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वांछित/वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान ने पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी श्री मोहित कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना छपार पर गठित पुलिस टीम द्वारा निम्न गुडवर्क किया गया । को थाना छपार से 03 नफर वारंटी अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0न्या0 किया गया पेश । नरेश कुमार पुत्र मांगेराम निवासी शिव शक्ति कालोनी धर्मा काटे के सामने वाली गली मे रामपुर तिराहा थाना छपार जिला मु0नगर उम्र 55 वर्ष सम्बन्धित गैर जमानती वारण्टी अमरेशपाल/नरेश आदि धारा चा0 थाना खतौली मु0नगर इन्तजार पुत्र समेद्दीन निवासी ग्राम छपार थाना चपार जिला मु0नगर उम्र 38 वर्ष सम्बन्धित गैर जमानती वारण्टी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-1 मुजफ्फरनगर 03. मौ0 तलाह पुत्र इलियास निवासी ग्राम तेजलहेडा थाना छपार जिला मु0नगर उम्र 22 वर्ष सम्बन्धित गैर जमानती वारण्टी उमर फारुख आदि
वारंटी को छुडाने का प्रयास पर पुलिस से अभद्रता
ककरौली। वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ परिजनों ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने आरोपितों को अपने साथ थाने ले आई।
जिला पुलिस प्रमुख संजय वर्मा के निर्देशन में विभिन्न मामलो मे शामिल/वंाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत सुबह करीब सात बजे ककरौली पुलिस जब क्षेत्र के गंाव जरवर निवासी वारंटी को लेने पहंुची व वारंटी को हिरासत मे लेते हुए जीप मे बैठाकर थाने ले जाने लगी तो आरोप है कि आरोपी के परिजनो ने इसका विरोध करते हुए वारंटी को ले जाने से रोका तथा इस दौरान पुलिस पुलिस टीम के साथ अभद्रता की। शोर-शराबे की आवाज सुन पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। हंगामे व विरोध के बीच किसी पुलिस भीड के बीच से आरोपितों को जीप मे बैठाकर उन्हे अपने साथ थाने ले आई। बताया जाता है कि गंाव जरवर निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ झगडा करने के आरोप में मुकदमा कायम हुआ था। न्यायालय मे विचाराधीन उक्त मामले में कोर्ट मे पेश ना होने के कारण अदालत के आदेश पर आज दोपहर स्थानीय पुलिस जब गंाव जरवर कटिया पहंुची तो परिजनों ने पुलिस टीम का जमकर विरोध किया तथा पुलिस की जीप मे बैठे वारंटी ओमप्रकाश को जबरन जीप से उतारने का प्रयास किया। चर्चा रही कि इस मामले में सब पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पैक्टर मनोज कुमार, सब इंस्पैक्टर दिनेश सैनी, एवं महिला काॅस्टेबल के साथ अभद्रता की। मामले की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहंुच गए। जबरदस्त विरोध तथा गहमागहमी के बीच वारंटी ओमप्रकाश एवं उसकी बेटी को अपने साथ थाने ले आई। बताया जाता है कि पुलिस ने उक्त मालमे मे 4 आरोपियों के मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। यह मामला आज दिनभर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
सपा ने मनाई संत शिरोमणि नामदेव की जयंती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव की जयंती हर्ष के साथ मनाई गई।
संत शिरोमणि नामदेव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने संत शिरोमणि नामदेव के पदचिह्नों पर चलकर समाज के हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा नेता रमेश चंद शर्मा, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी,सपा नेता अरशद मलिक,हुसैन राणा,लोकेंद्र कुमार,तरुन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चलाया पीएनबी पर चेकिंग अभियान
जानसठ। जिले के केथोड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान नवनियुक्त मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में चलाया गया। इसका उद्देश्य बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था। अभियान के दौरान बैंक में तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी रजिस्टर की जांच की गई। साथ ही, बैंक के आसपास बिना किसी ठोस वजह के घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।
यूपी अंडर 14 क्रिकेट टीम के ट्रायल में हुआ चयन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश अंडर 14 क्रिकेट टीम के लिऐ रविवार को चैधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल हुआ, जिसमें 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चुने हुए खिलाड़ियों मे बल्लेबाजो में आयुष अहलावत, करना, आदित्य, ध्रुव चैहान, देव चैहान, मोहम्मद अनस, स्पर्श, यश धनकर, रिहान चैधरी, वंश पाल, यथार्थ पाटिल, युवराज, विलेश त्यागी रहे, जबकि गेंदबाजी मे सक्षम, शिवांश पंवार, वंश तोमर, सुब्हान, रूद्र प्रताप, गुरुवंश, अलमास, समीर अली, कृष्णा मनचंदा, सूरज, सूरह बर्मन शौर्य धाकर, शाकिर, विशु पुंडीर, अखिल धीमान शामिल है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि बताया की सभी खिलाड़ियों को 28 अक्टूबर को स्टेडियम मे ट्रायल मैच के लिए बुलाया गया है। चयनकर्ता विकास राठी और रोहन त्यागी के अलावा मोहमद अरशद, अंकुर, विकास बालियान, मौ. तालिब आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मेलो का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेंलो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया ने मेले में उपस्थित चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण, ओपीडी, दवा वितरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि आने वाले आरोग्य मेलों में और अधिक लाभार्थियों को जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिकतम लोग निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता, पेयजल, औषधि उपलब्धता एवं रिकॉर्ड संधारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। डॉ. सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई जाए।
छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मिशन शक्ति फेज-5 एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रीमती हरबीर देवी डिग्री कॉलेज, भोपा में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र भोपा के अंतर्गत स्थित श्रीमती हरबीर देवी डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा एवं कॉलेज स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही साइबर थाना टीम द्वारा डिस्प्ले बोर्ड एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए साइबर अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय तथा हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1930, 181, 1076 आदि) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा के महत्व को रोचक रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा छात्राओं को संदेश दिया गया कि वे समाज में अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें, किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर दें एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में प्र0नि0 श्री सुल्तान सिंह साइबर थाना, उ0नि0 श्री गौरव कुमार साइबर थाना, कॉलेज के शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी /कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दिल्ली महारैली की सफलता को लेकर एस डी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में मंडलाध्यक्ष तालिब हसन की अध्यक्षता एवं मंडलीय उपाध्यक्ष प्रीतवर्धन शर्मा के संचालन में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसके लिए निरंतर संघर्ष जारी है। संघर्ष के क्रम में 25 नवंबर को टीईटी अनिवार्यता व यूपीएस-एनपीएस एवं निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीय आवाह्न पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में महमहारैली आयोजित की जाएगी। जिसमें देश के लाखों शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। मंडल अध्यक्ष तालिब हसन ने सभी विभागीय संगठनों से आगामी महारैली की सफलता के लिए सहयोग एवं समर्थन की अपील की। मंडलीय मंत्री प्रवीण चैधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए अटेवा दृढ़संकल्पित है। मंडल उपाध्यक्ष प्रीतवर्धन शर्मा ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर थोपे जा रहे टीईटी की अनिवार्यता का भी पुरजोर विरोध करेंगे। बैठक में शामली जिलाध्यक्ष नवनीत गहमरी, जिला महामंत्री प्रताप सिंह, सहारनपुर जिला संरक्षक डॉ अजय शर्मा, जिला महामंत्री पंकज सिरोही, बिजनौर जिला महामंत्री सुभाष चंद्र यादव, जिला संगठन मंत्री दिवाकर चैधरी राकेश कुमार रवि, शिव कुमार कटारिया, पंकज सिरोही, सुरेन्द्र पान्डेय, अमित कुमार, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह,हरिपाल सिंह,लहरी सिंह, डॉ दीपक गर्ग, यशपाल अरोरा, रमेश चंद, सुनील पंवार,अनिल सिंह,पुष्पेंद्र चैधरी, सार्थक शर्मा, संजय राठी, प्रशांत शर्मा,कपिल शर्मा,अशोक कुमार,विनय त्यागी, डॉ राजबल सिंह, अजय गुप्ता,विरेन्द्र कुमार,रवि कुमार,संचय त्यागी, हंस कुमार, विजय सिंह,नीरज बालियान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
योग का दिया प्रशिक्षण
जानसठ। कवाल में सोमवार सुबह योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। यह सत्र छात्राओं को स्वस्थ और निरोगी बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने कहा कि स्कूली छात्राओं को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि योग क्रियाएं शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती हैं। कुमार ने जोर दिया कि शरीर को निरोगी बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन सुबह योग करने का आग्रह किया।
28 को होगा गीता पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गढी गौरवान गली ,चुंगी न 02 पर निशुल्क श्री सुन्दर कांड व गीता पाठ किया जायेगा परमपूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से विगत तीन दशक वर्षो से निरन्तर साप्ताहिक/एकादशी पर गीता पाठ व भजन भाव की श्रृंखला मे गढ़ी गौरवान गली , निकट चुंगी न 02 ,मन्दिर वाली गली मे श्री मति कल्पना गर्ग, अभिनव गर्ग जी के सौजन्य से 28 अक्टूबर दिन मंगलवार को सायं 4 बजे से रात्री 7रू00 बजे तक सुन्दर काण्ड, गीतापाठ एवं भजनभाव का भव्य आयोजन किया जायेगा। जिसमें आप सपरिवार/ईष्ट मित्रो सहित सादर आमंत्रित हैं । आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाए एवं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के जीओ गीता के माध्यम से गीताजी का संदेश विश्व के कोने- कोने तक पहुंचाने का जो सफल वैश्विक प्रयास किया है।
खंभे से टकराई बाइक, दो युवक घायल
चरथावल। विकास खंड में एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। दूधली न्याय पंचायत के गांव बलवाखेड़ी से क्यामपुर जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। यह घटना तब हुई जब सहारनपुर निवासी सोनू और उसका साथी राहुल बाइक से नन्हेड़ा जा रहे थे। बाइक की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक खेत में जा गिरे। हादसे में दोनों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों ने की गिरफ्तारी की मंाग
मुजफ्फरनगर। किशोर की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की मंाग को लेकर ककरौली क्षेत्र के गंाव खेडी फिरोजाबाद के ग्रामीणों ने धरना दिया। विदित हो कि विगत 18 सितम्बर 2025 को गंाव खेडी फिरोजाबाद निवासी 15 वर्षीय किशोर मुकुल पुत्र मनीराम की हत्या कर दी गई। परिजनों ने उक्त मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग को लेकर कचहरी परिसर में धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि अभी तक गिरफ्तारी नही हो सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मंाग को लेकर परिजनो एवं ग्रामीणों ने धरना दिया। इस दौरान परिजनो सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।
जाम की समस्या से मिलेगी निजातः जाम का कारण बने वाहनों के चालान कटे
चरथावल। चरथावल देहात में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए कस्बा इंचार्ज तेजवीर सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने सड़क किनारे खड़े उन वाहनों के चालान काटे जो जाम का कारण बन रहे थे। चरथावल देहात में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस को अक्सर सड़कों पर पहुंचकर जाम खुलवाना पड़ता है। व्यापारी वर्ग भी लगातार पुलिस से इस समस्या की शिकायत कर रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए, कस्बा इंचार्ज तेजवीर सिंह अपनी टीम के साथ चरथावल देहात पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे खड़े दो कारों और तीन बाइकों सहित कई वाहनों के चालान काटे। इंचार्ज ने दुकानदारों और सड़क पर वाहन खड़े करने वाले मालिकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा पाया गया, तो उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पहले भी चरथावल-थानाभवन मार्ग पर इसी तरह के जाम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया था। उस दौरान एंबुलेंस में सवार बीमार लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हुई थी।
युवक की इलाज के दौरान मौत
चरथावल। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि दधेड़ू कलां निवासी सुलेमान सैफी अपनी स्कूटी पर नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उनकी स्कूटी से टकरा गई। इस टक्कर में सुलेमान सैफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे बाइक पर सवार एक दंपति और उनका बेटा भी जख्मी हुए थे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुलेमान सैफी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरनगर के डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया तथा जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सोरम में होगी सर्वखाप पंचायत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले के ऐतिहासिक गांव सोरम में आगामी 16 से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाली त्रिदिवसीय सर्वखाप पंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गांव रसूलपुर जाटान में एक महत्वपूर्ण तैयारी पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने का निर्णय लिया गया।
पंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान सहित खाप के थांबेदार और जिम्मेदार लोग शामिल हुए। सर्वखाप पंचायत का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सुधार के मुद्दों पर गहन चिंतन करना और समाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेना है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह सर्वखाप पंचायत ऐतिहासिक होगी, जिसमें सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अहम फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने पंचायत को सफल बनाने के लिए सभी से व्यवस्था में सहयोग की अपील की। चैधरी नरेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा कि गांव सोरम में होने वाली यह पंचायत बालियान खाप के मान-सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज और आस-पास के हजारों लोग इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसलिए यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि आने वाले अतिथियों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्थाओं को मिलजुलकर सुनिश्चित किया जाए। पंचायत की अध्यक्षता चैधरी ब्रह्मसिंह ने की, जबकि संचालन बिजेंद्र सिंह रसूलपुर जाटान ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, थाम्बेडर मांगेराम सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अब रेशु चौक होगा चौधरी चरण सिंह चौक पालिका ने किया नाम परिवर्तन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सरकुलर रोड स्थित रेशु चौक का नाम बदलकर अब चौधरी चरण सिंह चौक कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा यह नाम परिवर्तन समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक के प्रयासों के बाद किया गया है। इस निर्णय के बाद क्षेत्रवासियों ने विधायक पंकज मलिक का स्वागत किया और उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। क्षेत्रवासियों ने इस नामकरण को मुजफ्फरनगर के लिए गौरव की बात बताया। इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक ने कहा कि किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का देश व प्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके नाम पर चैक का नामकरण जनभावनाओं का सम्मान है।
विधायक मलिक ने बताया कि चैधरी चरण सिंह के अनुयायी उनमें गहरी आस्था रखते हैं, और इसी भावना को देखते हुए उन्होंने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने इस पर अमल कर लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है। विधायक ने यह भी घोषणा की कि अगले एक महीने के भीतर चैक पर चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे यह स्थान उनकी विचारधारा का प्रतीक बनेगा।
विधिवत हुआ वसुंधरा काॅम्प्लेक्स का भूमि पूजन, शहर को मिलेगा नया शाॅपिंग काम्प्लेक्स
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शहर के हृदय स्थल शिव चैक पर वसुंधरा कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान तथा प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। शहर के बीचों-बीच आज वसुंधरा परिसर का भूमि पूजन किया गया। इस परिसर में ज्वेलर्स, गारमेंट्स, फुटवियर, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, जनरल स्टोर, रेस्टोरेंट, फूड चेन और अन्य तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध होंगी। वसुंधरा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा बनाई जा रहे इस कॉम्पलैक्स का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान तथा प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भूमि पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि यह कांपलेक्स शहर के लिए एक बड़ा व्यावसायिक केंद्र साबित होगा और इसमें तमाम तरह की सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। इस मौके पर अमित चैधरी, रोहित चैधरी और सुमित रोहल ने सभी का स्वागत किया और कहा कि यह कांपलेक्स जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इस दौरान पराग गोयल (श्री रामकुमार ज्वेलर्स), विनय पंवार, भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, सुनील सिंघल,अचिन कंसल, ई. ललित शर्मा,अनिल लोहिया सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अवैध शस्त्रों की सप्लाई व खरीदारी करने वाले 7 शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अवैध शस्त्रों की सप्लाई व खरीददारी करने वाले 07 अभियुक्तों को थाना ककरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्ट्राग्राम पर अवैध शस्त्र दिखाकर होती थी डील, ऑनलाइन पेमेंट का करते थे इस्तेमाल। कब्जे से 14 अवैध तमंचे, 10 जिन्दा कारतूस, 24 खोखा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल व 1800 रुपये नगद बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई तथा थाना अध्यक्ष ककरौली जोगिन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना ककरौली पुलिस टीम गश्त करते हुए बेहडा सादात के पास पहुंची तो मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग आश्रम चैराहे से आगे यात्री शेड में बैठे है जिनके पास अवैध अस्लाह है, जल्दी की जाये तो पकडे जा सकते है। इस सूचना पर थाना ककरौली पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तभी मुखबिर द्वारा थोडी पहले गाडी रुकवाकर दूर से इशारा करके बताया कि जो व्यक्ति यात्री शेड में बैठे है इन्ही के पास अवैध अस्लाह है। थाना ककरौली पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर व आवश्यक बल प्रयोग कर सभी को पकडने का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा स्वंय को बचाते हुए सभी सात अभियुक्तों अभिषेक पुत्र शिवकुमार, निखिल पुत्र ललित निवासी ग्राम खोकनी थाना ककरौली, नितिन पुत्र जसकरण निवासी ग्राम कासमपुर खोला थाना मीरापुर, विशाल उर्फ गोली पुत्र सुरेश निवासी ग्राम खानपुर थाना खानपुर हरिद्वार, समीर पुत्र नसीम, चिन्टू पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम तुगलकपुर थाना खानपुर, संजीव पुत्र काशीराम निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 13 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 07 खोखा कारतूस 315 बोर, 17 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 मोटरसाइकिल प्लेटिना, 1800 रुपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण निखिल, अभिषेक व नितिन द्वारा बताया हम लोग इंस्ट्राग्राम पर ऐडध्शस्त्रों को दिखाते है तथा डिमांड के अनुसार बेचते है। समीर, संजीव, चिन्टू व विशाल उर्फ गोली से हमारा तमंचो व कारतूसों का सौदा हुआ था जिन्हे हमे बेचना था। तमंचा 5000 रुपये के हिसाब से तय हुआ था तथा पैमेंट ऑनलाइन तय हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने हमे पकड लिया। अभियुक्तगण द्वारा अवैध शस्त्रों को बेचना व खरीदना स्वीकार किया गया है, अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सचिन कुमार, सुभाष कुमार, दिनेश सिंह, देवकी नन्दन, मनोज कुमार, है. का. जोगिन्द्र सिंह, का. ललित मोरल, गौरव कुमार, चालक है. का. रघुराज सिंह, का. सुशील कुमार थाना ककरौली शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।


