क्लासिकल डांस करती दिखी Dhanshree Verma : ‘चांद छुपा बादल में’ पर जमकर थिरकी
Yuzvendra Chahal की पत्नी Dhanshree Verma ने हाल ही में टीम इंडिया को सपोर्ट करने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो खूब वायरल हो रहा है. वहीं अब उन्होंने एक और धमाकेदार डांस वीडियो को अपने फैंस के लिए शेयर किया है. जिसमें वह ‘चांद छुपा बादल में’ अपनी परफॉर्मेंस देती दिखाई दे रही हैं.
धनश्री वर्मा ने अफने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्लासिकल डांस वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपनी एक दोस्त के साथ ऐश्वर्या राय के सॉन्ग ‘चांद छुपा बादल में’ पर बेहतरीन डांस मूव्स करती दिख रही हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके इश वीडियो को काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है.
View this post on Instagram
धनश्री वर्मा के इस डांस वीडियो को काफी सराहना मिल रही है. उनके फैंस डांस वीडियो की तारीफ करते हुए लव रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं वीडियो में धनश्री का लूक भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. उन्हें वीडियो में खूबसूरत से पीले रंग का सूट पहने देखा जा सकता है.
बता दें कि हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का एक वीडियो काफी देखा गया था. जिसमें धनाश्री युजवेंद्र के बालों में तेल लगाकर चंपी करती नजर आ रही थी. वीडियो में जहां धनाश्री सोफे पर बैठी दिखीं, वहीं युजवेंद्र जमीन पर बैठकर उनसे चंपी करवाते नजर आए. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला था.

