sandeep lamichhane

खेल जगत

नेपाल क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! Sandeep Lamichhane फिर बने वनडे कप्तान, रोहित पौडेल की जगह संभालेंगे कमान; 77 मैचों में 154 विकेट का दमदार रिकॉर्ड

Sandeep Lamichhane को एक बार फिर वनडे टीम की कप्तानी सौंपकर नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। 26 वर्षीय लामिछाने रोहित पौडेल की जगह ACC मेंस प्रीमियर कप में टीम की अगुआई करेंगे। उनके नाम 77 वनडे में 154 विकेट और 14 वनडे में कप्तानी का अनुभव है। रोहित पौडेल के कार्यकाल में नेपाल ने ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के 12 में से 11 वनडे जीते थे और जिम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए जगह बनाई थी। लामिछाने के करियर में 2022 का एक गंभीर कानूनी मामला भी रहा, जिसमें काठमांडू जिला अदालत ने उन्हें आठ साल की सजा सुनाई थी। मई 2024 में पाटन उच्च न्यायालय ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया, जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट में वापसी की। अब कप्तान के रूप में उनकी अगली चुनौती नेपाल को मजबूत प्रदर्शन दिलाने और टीम के पिछले सफल दौर की निरंतरता बनाए रखने की होगी।

Read more...
खेल जगत

नेपाली क्रिकेटर Sandeep Lamichhane को आठ साल की सजा

Sandeep Lamichhane महज 23 साल की उम्र में नेपाल की ओर से 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. 2018 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले संदीप ने अब तक खेले कुल 51 वनडे मैचों में 112 विकेट चटकाए हैं. वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में यह स्पिन गेंदबाज 52 मैचों में 98 विकेट निकाल चुका है.

Read more...
खेल जगत

Sandeep Lamichhane के खिलाफ डिफ्यूजन नोटिस जारी

Sandeep Lamichhane हाल में पुलिस और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) दोनों के संपर्क में नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि उनके नाम से जारी वारंट और उनके खिलाफ सार्वजनिक हुई शिकायत ने उन्हें मानसिक रूप से थका दिया, लेकिन वे नेपाल लौटकर अपने खिलाफ लगे झूठे आरोपों का बचाव करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरी जल्द ही नेपाल लौटने की योजना है.

Read more...