Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हज यात्रा स्थगित होने से जिले के सैंकडों हज यात्रियों में मायूसी

मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा स्थगित होने के बाद अब कोरोना काल में हज यात्रा भी स्थगित हो गई है। मुजफ्फरनगर से करीब 624 लोगों को इस बार हज यात्रा पर रवाना होना था। उनमें से सभी अपनी पहली किश्त की धनराशि करीब 80 हजार रुपए और लगभग 80 प्रतिशत लोग अपनी दूसरी किश्त की धनराशि समेत 2.01 लाख रुपए जमा करा चुके हैं।

अब सरकार ने निर्णय लिया है कि जमा की गई धनराशि को वापस किया जाएगा। कोरोना वायरस ने धार्मिक आयोजनों पर बहुत विपरीत प्रभाव डाला है।हालांकि लोग घरों में रहकर पूजा और इबादत कर रहे हैं लेकिन पहले वासंतिक नवरात्र के पहले दिन से ही लॉक डाउन वन शुरू हुआ था।

इसके बाद राम नवमी के आयोजनों पर रोक लगी तो अक्षय तृतीया के दिन असूझ मुर्हुत में होने वाली जिले भर की करीब 800 शादियों समेत हजारों शादी स्थगित हुई। इसके अलावा शनि जयंती के कार्यक्रम नही हुए। उधर रमजान माह में भी घरों पर ही नमाज व तराबीह पढ़ी गई।

गुरु के शहीद पर्व पर भी कार्यक्रम नही हो पाएं। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर मेले का स्नान मेले का आयोजन नही हुआ।

अब कांवड यात्रा स्थगित होने के बाद हज यात्रा भी रद्द हो गई। जिले के करीब 624 लोगों के जमा धन को सरकार वापस करेगी। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के ट्रेनर हाजी मोहम्मद साजिद व हाजी तुफैल ने बताया कि हज यात्रा स्थगित हो गई है।

अब सभी लोगों के जमा धन को सरकार ने वापस करने का निर्णय लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 11 =