Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दवा व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक सभा जिला परिषद मार्किट में हुई जिसमें दवा व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं मुख्यतः पोटल में आ रही समयाओं पर विचार विमर्श किया गया

तथा ड्रग विभाग एवं शासन से मांग की गयी कि वह इन विसंगतियों को दूर करके दवा व्यापारियों को आ रही समयाओं को दूर करवाये। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर विशेष रूप से बल दिया

ज्यादा से ज्यादा दवा व्यापारियों को संगठन से जुडने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने इस अवसर पर कहा कि इस विषय में विभागीय मंत्री डा. धर्मवीर िंसह से भी एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जल्द मिलेगा। जिला संयोजक प्रमोद मित्तल ने कहा कि जिन लोगों ने थोक दवा व्यापार लाइसेंस में समय सीमा को पूर्ण कर लिया है

उन्हे कम्पीटेंट परसन के रूप में मान्यता प्रदान की जाये। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान तथा संचालन जिला महामंत्री संजय गुप्त ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संयोजक प्रमोद मित्तल, जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश गोयल

संरक्षक डा. आरके गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग, मुकेश सोम, मनोज गर्ग, संजीव वर्मा, नरेंद्र सैनी, सुजीत शर्मा, सुनील चौधरी, कुलदीप शर्मा, सुबोध जैन, दिव्य प्रताप सोलंकी, सचिन त्यागी, राजेश जनुजा, अमित वत्स, सुधीर त्यागी, पंकज तनेजा, राजीव चौधरी, अनुज मलिक, अरूण प्रताप सिंह, संदीप चौहान, अभिषेक वालिया, मुकेश शर्मा, अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + fifteen =