Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अंतर्महाविद्यालय वालीबाॅल प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय की अर्न्तमहाविद्यालय वालीबॅाल प्रतियोगिता में एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी0कॉम प्रथम वर्ष के छात्र रमन राणा ने महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरान्वित किया है तथा इसका चयन नॉर्थ जोन अर्न्तविश्वविद्यालय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है

जो अमेटी विश्वविद्यालय, गुरूग्राम हरियाणा में आयोजित होगी। कॉलेज प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने छात्र की इस उपलब्धी पर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि महाविद्यालय के सतत् प्रयासों के कारण ही छात्र का चयन विभिन्न अर्न्तविश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में हुआ है एवं महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए नॉर्थजोन अर्न्तविश्वविद्यालय वालीबॅाल प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई दी।

विभागाध्यक्ष डा. दीपक मलिक, डा0 रवि अग्रवाल, मानसी अरोरा, अंकित धामा, अमित कुमार, एकता मित्तल, सपना, शिवानी, सौरभ शर्मा, मनीष गर्ग, गितिका, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, कुशलवीर सिंह, आशीष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाए ंदी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk