फिल्मी चक्कर

मीठे की शौकीन हैं दिशा पाटनी, फिर भी फिटनेस को लेकर नहीं करतीं ढिलाई

दिशा पाटनी  दिखने में तो खूबसूरत हैं ही, साथ ही वो सुपर फिट भी हैं. दिशा (Disha Patani) अपनी फिटनेस से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), बिपाशा बसु (Bipasha Basu), शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) जैसी फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस को भी कड़ी टक्कर देती हैं.

दिशा (Disha Patani) फिट रहने के लिए वर्कआउट और अपनी डाइट पर खास ध्यान देती हैं. ये कहना गलत नहीं है कि आज दिशा पाटनी (Disha Patani) के जैसे फिगर को पाना लगभग हर लड़की की चाहत है. मगर ये आसान नहीं है क्योंकि दिशा परफेक्ट बॉडी के लिए खूब पसीना बहाती हैं.

भले ही दिशा एक फिटनेस फ्रीक लड़की हैं लेकिन मीठे पर कंट्रोल करना दिशा के लिए मुश्किल होता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा को चीनी खाना पसंद है, उन्हें चॉकलेट खाना भी काफी पसंद है. ‘Baaghi 2’ की एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो और फोटोज इंस्‍टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. 

दिशा अपने फिगर को सही शेप में रखने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं और शाम को उन्हें वेट लिफ्टिंग करना पसंद है. इसके अलावा दिशा पाटनी को जिमनास्टिक और किकबॉक्सिंग करना काफी पसंद हैं. उनका मानना है कि, बॉक्सिंग करने से कैलोरी जल्दी बर्न होती है और आपका वज़न मेंटेन रहता है.

इसके अलावा एक्ट्रेस के वर्कआउट रूटीन में पिलाटेस, स्विमिंग, वेट ट्रेनिंग के साथ-साथ योग भी शामिल हैं. वहीं हम सभी जानते हैं कि दिशा को डांस करना कितना पसंद है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 5 =