फिल्मी चक्कर

मदुरई के दंपत्ती ने दंपत्ति ने पेटर्निटी टेस्ट रिपोर्ट को बताया जाली, Dhanush को बताया अपना बिछड़ा बेटा

सुपरस्टार Dhanush अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. बीते दिनों धनुष  Aishwarya Rajinikanth से अपने तलाक को लेकर चर्चा में थे. दोनों शादी के 18 सालों के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए, जिसका ऐलान इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया. लेकिन, इन दिनों धनुष एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं. धनुष के खिलाफ Madras High Court ने एक समन जारी किया है, जिसे लेकर अब धनुष सुर्खियों में हैं.

Dhanush  को लेकर मदुरई के एक कपल ने दावा किया है कि वह उनके बेटे हैं. मदुरई के रहने वाले कैथिरेसन और उनकी पत्नी मीनाक्षी ने दावा किया था कि धनुष उनके बेटे हैं. मामला थोड़ा पुराना है. कोर्ट में लंबे समय से ये मामला चला आ रहा है, जिसका फैसला आना अभी भी बाकी है. इस बीच मद्रास हाईकोर्ट ने अभिनेता को समन भेज दिया है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने Dhanush को ऐसे समय पर यह समन भेजा है, जब कैथिरेसन ने अभिनेता पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने गलत पैटरनिटी टेस्ट के जाली कागज जमा कराए हैं. इस संबंध में दंपत्ति ने पुलिस जांच की मांग की है. कैथिरेसन ने खुद को धनुष का असली पिता बताया है और अभिनेता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कोर्ट में गलत पैटर्निटी टेस्ट रिपोर्ट कोर्ट में जमा कराई है.

उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है कि मदुरई हाई कोर्ट के 2020 के उस आदेश को खारिज किया जाए, जिसमें कहा गया है कि धनुष द्वारा जमा कराए गए कागज के जाली होने के कोई सबूत नहीं हैं.

दंपत्ति की अर्जी के बाद अब कोर्ट ने Dhanush को इस संबंध में समन जारी किया है. कैथिरेसन और मीनाक्षी का कहना है कि धनुष उनके तीसरे बेटे हैं. वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए अपना शहर छोड़कर चेन्नई चले गए थे.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − two =