Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जायेः जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये।

उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया जाये।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. आज यहां सम्पूर्ण समाधान दिवस खतौली तहसील सभागार में जन शिकायतों का निस्तारण कर रही थी। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें।

इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी,पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।

उन्होने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस खतौली में 21 शिकायतें प्राप्त हुए।

उन्होने कहा कि शिकायतों को निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।

उन्होने कहा कि जन सामान्य को मुलभूत सुविधायें प्रदान की जाये। इस अवसर पर एस0एस0पी0 अभिषेक यादव, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित थें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + seven =