जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे लोक अदालत में हुआ वादों का निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जिला जज परिसर मे नवागत जिला जज राजीव शर्मा के कुशल निर्देशन मे लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें बैंको के आर्थिक केसो के अलावा मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम के केस भी काफी संख्या मे निस्तारित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे नोडल अधिकारी एडीजे ओमवीर सिह, सचिव मुकिम अहमद ने वादकारियों को लोक अदालत के महत्व के बारे मे बताया। इससे पूर्व नए जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जलवित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया।
विधिक सेवा प्राधिकरण की और से मैनपाल एवं संजीव कुमार उर्फ मास्टर जी ने वादकारियों को सहयोग किया। लोक अदालत मे जिला अग्रणी बैक, पंजाब नेशनल बैंक के तत्वाधान मे राष्ट्रीयकृत बैको के स्टाल लगाए गए जिनमे एलडीएम अमित बुन्देला के नेतृत्व मे पंजाब नेशनल बैंक ने सौ से अधिक मामलो को निस्तारित कर एक रिकार्ड कायम किया।
इस कार्य मे चीफ मैनेजर रिषी दुग्गल,प्रबन्धक नवीन कुमार, मण्डलीय महामंत्री गौरव किशोर, सहायक शुभम गौतम के अलावा विपिन मौर्य, प्रवीण, आशीष व अनूप वर्मा ने अन्तिम समय तक उपस्थित रहकर वादो के निस्तारण मे अग्रणी भूमिका की। लोक अदालत मे आर्थिक केसो को निपटाने मे दूसरा स्थान रहा। इसके अतिरिक्त केनरा बैंक, यूनियन बैंक, कारपोरशन बैंक, बैंक आफ बडौदा आदि ने भी अपने अपने बैंक के केस निपटाये।
पंजाब नेशनल के मंडल प्रमुख डा.एम.पी.सिह के कुशल निर्देशन मे वादकारियों को पिछले दो माह से श्रृण अदायगी के स्मृति पत्र विभिन्न सरकारी माध्यमो से एलडीएम अमित बुन्देला व शाखा प्रबन्धको को लगातार भिजवाए जा रहे थे। जिसके कारण आज पीएनबी के स्टाल पर श्रृण चुकता करने वालों की सर्वाधिक भीड दिखाई पडी।
