पूर्वी पाठशाला में बच्चों को निशुल्क स्वेटर एवं प्रसाद का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। झांसी रानी चौक स्थित पूर्वी पाठशाला में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा आज पचास बच्चों को निशुल्क स्वेटर एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा सभी बच्चे मेहनत से पढ़ाई करें और अपने देश का नाम रोशन करें। आप ही देश का भविष्य है। आप लोग ही इस देश को आगे लेकर जाएंगे इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी चीज की विद्यालय प्रबंध को आवश्यकता हो तो हम बताए। इस दौरान विशेष अतिथि सभासद नरेश चंद्र मित्तल ने संबोधन में अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे हम आप लोगों की ही तरह आने वाले अतिथियों का इंतजार करते थे।
नगर शिक्षा अधिकारी सरिता डबराल द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया गया और पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें दिए जा रहे सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे होती लाल शर्मा, मायाराम, रफत मिर्जा, सीताराम स्टेनो, अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।
