आगरा में फिल्म सितारों का जमावड़ा, अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह करेंगे शूटिंग
आगरा। फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा में सितारों का जमावड़ा लग गया हुआ है फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ताजनगरी में अपनी आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग करने आगरा पहुँचे।
फिल्म में पहली बार सारा अली खान, अक्षय कुमार और साउथ इंडियन हीरो धनुष के साथ नजर आऐंगीं। फिल्म में सारा का डबल रोल रहेगा और वह दोनों एक्टर्स के संग रोमांस करती नज़र आऐंगी। फिल्म के कई अंश तमिलनाडु के मदुरै और मुंबई में शूट हो चुके है। अब आगरा और दिल्ली में फिल्म के सीन शूट किए जायेंगे।
फिल्म की शूटिंग के लिए सारा अली खान बीती शाम को ही मुगल होटल में पहुुंच चुकी है। ताजनगरी में फिल्म की शूटिंग ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा किला, एत्मादउद्दौला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, सेंट जोंस कालेज, स्टे्ची ब्रिज, पुराना आगरा, चंबल के बीहड़ और गांव व अन्य होटल मे होगी।
बता दें कि अक्षय कुमार पहले भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आगरा आ चुके है। फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार 7 अगस्त 2017 को आगरा आए थे।
उन्होंने ताजमहल के साए में टॉयलेट एंथम भी लांच किया। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी थी। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की अधिकतर शूटिंग मथुरा के नंदगांव और बरसाना में हुई।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अक्षय कुमार को प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। साथ ही फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा को प्रदेश में टैक्स फ्री भी कर दिया था।
शॉर्ट फिल्म ‘द डॉटर्स’ की शूटिंग के लिए नसरुद्दीन शाह भी आगरा आये है , फिल्म में नसीरुद्दीन शाह पिता और इरा दुबे बेटी का रोल निभा रही हैं ।

