Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर नई मन्डी कोतवाली पहुंच कर फरियादियों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया।

 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिको की सुविधा के लिए प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

जिसका उददेश्य है कि फरियादियो की पुलिस विभाग व जमीनी विवाद आदि समस्याओ का थाना स्तर पर समाधान हो सके। इसी संदर्भ मे आज माह के पहले शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर नई मन्डी कोतवाली पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने समाधान दिवस पर फरियादियो की समस्यायें सुनी

उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया व शेष समस्याओ के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी के साथ सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ नई मन्डी धनंजय कुशवाहा,नई मन्डी कोतवाल योगेश शर्मा व समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

नई मंडी कोतवाली में समस्याएं सुनने के पश्चात जिलाधिकारी ने शहर कोतवाली पहुंचकर समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी

इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कपरवान, एसएसआई कोतवाली राकेश कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ मोजूद रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 13 =