जिला गन्ना अधिकारी ने खेतो पर जाकर निरीक्षण किया
रोहाना। जिला गन्ना अधिकारी ने खेतो में गन्ने का सर्वे कर रही टीम के साथ किसानों से खेतो पर जाकर निरीक्षण किया। आगामी पेराई सत्र के लिये किसानों के गन्ने का सर्वे मिल ओर गन्ना समितियों के कर्मचारी खेतो पर जाकर कर रहे है सर्वे के लिये किसान को टीम द्वारा खेत पर बुलाकर कम्प्यूटराइज मशीन से नाप तोल की जा रही।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ,ओर रोहाना परिषद के ज्येष्ठ विकास निरीक्षक बिनोद कुमार,ने खेतो पर जाकर गन्ने का सर्वे कर निरीक्षण किया।और किसानों से सर्वे करने के बाद टीम द्वारा पर्ची दिए जाने की जानकारी ली।
द्विवेदी ने बताया कि इस बार गन्ने के सर्वे करने के बाद किसान का डाटा सीधा लखनऊ,ओर नोयडा से जोड़ा जायेगा, जिससे र्भ्ष्टाचार पर अंकुश लग सके।यह व्यवस्था पहली बार सरकार कर रही है
मिल परिक्षेत्र के रोहाना कला, घलोली,बहेड़ी, रोहाना खुर्द, मलीरा, बांनगर, बड़कली ,अखलोर, आदि गांवों में सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है।
