निराश्रितों एवं अनाथालय के दिव्यांग छात्रो को कम्बल वितरीत किये
शुकतीर्थ। पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्रीमत भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ पहुंचे इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने सर्दी के प्रभाव के दृष्टिगत निराश्रितों एवं अनाथालय के दिव्यांग छात्रो को कम्बल वितरीत किए।
आई.एम.ए.अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग व आई.एम.ए.सचिव अनुज माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष आदि की मौजूदगी मे शुकतीर्थ स्थित अनाथालय के तत्वाधान मे चल रहे जूनियर हाईस्कूल के दिव्यांग छात्रो को कम्बल वितरित किए।
यहां विशेष तौर पर उल्लीखित है कि गांव शुकतीर्थ निवासी समाजसेवी विरेन्द्र राणा व उनकी धर्मपत्नि मीना राणा निस्वार्थ भाव से निराश्रित दिव्यांग बच्चो की सेवा मे जुटे हैं।
ग्रामीणो का कहना है राणा दम्पत्ति ने बिना किसी अन्य व्यक्ति्/संस्था की सहायता के स्वयं कें प्रयासो से अनाथालय आश्रम एवं छात्रो के निवास,शिक्षा आदि की व्यवस्था कर रहे है।
आई.एम.ए. द्वारा जू.हा.स्कूल मे कम्बल वितरण के दौरान समाजसेवी विरेन्द्र राणा,मीना राणा,हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे। आई.एम.ए. की टीम द्वारा भरतपुर राजस्थान द्वारा संचालित अपना घर आश्रम नामक संस्था पर पहुंच कर वहां भी निराश्रितो को कम्बल वितरित किए। विदित हो कि अपना घर आश्रम संस्था द्वारा निराश्रितो को आश्रय दिया जाता है
परिजनो के विषय मे जानकारी मिलने पर उक्त व्यक्तियो को उनके परिजनो के पास भिजवाने तक की व्यवस्था की जाती है।
कम्बल वितरण करने वालो मे आई.एम.ए. के अध्यक्ष डा.एम.एम.गर्ग,सचिव डा.अनुज माहेश्वरी,मीडिया सचिव डा.सुनील सिंघल,वरिष्ठ चिकित्सक डा.रमेश माहेश्वरी,डा.ललिता माहेश्वरी,ेकरण कुमार,संजय गर्ग आदि मौजूद रहे। इस दौरान 101 कम्बलो का वितरण किया गया।
