Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम सेल्वा कुमारी जे का प्रशासनिक अधिकारियों ने अलीगढ तबादला होने पर किया अभिनन्दन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण जैन,नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा एव दलजीत सिंह द्वारा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को उनके आवास पर भेंट कर,जिला मुजफ्फरनगर में उनके सफल कार्यकाल पर बधाई प्रेषित की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि मुजफ्फरनगर की प्रथम महिला जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का जनपद मुजफ्फरनगर में बेहद सफल कार्यकाल रहा है

चाहे कोरोना महामारी का दौर रहा हो या फिर जनपद में कोई भी प्रमुख समस्या रही हो जिलाधिकारी महोदया द्वारा सकारात्मक तरीके के साथ उनसे निपटा गया

जनपद मुजफ्फरनगर मे व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को भी जिलाधिकारी महोदया द्वारा तीव्रता के साथ हल किया गया,जनता के साथ प्रशासन का संवाद बनाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने में जिलाधिकारी महोदया की अहम भूमिका रही है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 9 =