दर्जनो छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। यू.पी.बोर्ड द्वारा घोषित 12 वीं एवं 10 वीं के परीक्षाफल पर असंतोष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले दर्जनो छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौपा।
एबीवीपी नेता शुभम व पारस चौधरी के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंंचे छात्रो ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है व निरंतक 73 वर्षो से छात्र हित के लिए संघर्षरत है और करती रहेगी। इसी कडी में सत्र 2021 के यूपी बोर्ड परीक्षाफल में हुई गडबडी से विद्यार्थियो को भविष्य मे अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं
अर्थात विद्यार्थियो का भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा है। ज्ञापन मे मांग की गई कि इस सत्र से पहले कभी भी प्री बोर्ड परीक्षा को अहमियत नही दी जाती थी।
इस बार भी सरकार ने परीक्षा फल के लिए प्री बोर्ड परीक्षा के बाद गाइडलाइन जारी हुई। तथा सरकार के निर्देशानुसार प्री बोर्ड परीक्षा में कोरोनावायरस की दृष्टि से छात्रो के अभिभावकों की अनुमति देने के बाद परीक्षा मे शामिल होने का निदेश जारी हुए। अर्थात छात्रो ने प्री बोर्ड मे शामिल होना अपने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक समझा।
मांग की कि यदि प्री बोर्ड को आधार बनाया जा रहा है तो प्री बोर्ड परीक्षा से वंचित छात्रो की पुनः परीक्षा कराई जाए। यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा 2 अगस्त 2021 के निर्देश कि प्रोन्नत छात्र अगले सत्र यानी अगले साल 2022 में परीक्षा देकर अपने अपने अंक प्राप्त कर सकते हैं
उसे तत्काल रदद करें। छात्रो ने प्री बोर्ड से जुडी समस्याओ के समाधान की मांग की। छात्रसंघ महामंत्री शुभम, संयुक्त सचिव, अमन जैन, जिली संयोजक हर्ष हार्दिक, पारस चौधरी, युंवराज सिह, विनीत, आकांक्षा, निखिल, कार्तिकेय,आकाश, जिया जैदी,इशिका,खुशी राठी आदि मौजूद रहे।

