वैश्विक

Afghanistan के पश्चिम में स्थित बदगीस प्रांत  में भूकंप: राहत एवं बचाव कार्य जारी

Afghanistan में सोमवार को आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित बदगीस प्रांत  में सोमवार दोपहर को दो बार आए भूकंप के झटकों से तुर्कमेनिस्तान से सटा यह सीमावर्ती इलाका बुरी तरह हिल उठा था. भूकंप के कारण हुए हादसों में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई.

राहत एवं बचाव कार्य जारी

मृतकों में पांच महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि भूकंप से प्रभावित हुए दूरदराज के गांवों में अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

भूकंप के बाद कई घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. प्रांत के संस्कृति एवं सूचना विभाग के प्रमुख बास मोहम्मद सरवरी (Baz Mohammad Sarwary) ने बताया कि भूकंप के कारण हुई तबाही में कई घर ढह गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (US Geological Survey) के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार 5.3 तीव्रता का पहला भूकंप दोपहर करीब दो बजे जबकि 4.9 तीव्रता का दूसरा भूकंप शाम करीब चार बजे महसूस किया गया. 

मोहम्मद सरवरी के मुताबिक, प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित कदिस जिले  (Qadis District) में भूकंप से सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है और सबसे अधिक लोग हताहत हुए हैं.

झटके की तीव्रता 5.3

इससे पहले अफगानिस्तान के फैजाबाद के निकट शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. हालांकि, तब किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी. तब रिक्टर पैमाने पर भूकंप के झटके की तीव्रता 5.3 मापी गई थी. शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 117 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था.

अफगानिस्तान अक्सर भूकंप की चपेट में आ जाता है. खासकर हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला (Hindu Kush Mountain Range) जो यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है, में अक्सर भूकंप के झटके आते हैं. भूकंप से अफगानिस्तान में खराब तरीके से बने घरों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचता है.

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =