वैश्विक

UAE: Abu Dhabi एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने किया हमला, 3 की मौत

UAE: Abu Dhabi में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के बाद  हमले करना शुरू कर दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, अबुधाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को दो धमाके हुए. दुबई के अल-अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में तीन लोग मारे गए हैं

जिनमें दो भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक हैं, जबकि छह लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन्स के जरिए किया गया है. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ले ली है. संगठन ने बयान जारी कर यूएई पर हमले शुरू करने की बात कही है.

यूएई की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट पर यह धमाके अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के पेट्रोल ले जा रहे टैंकरों में हुए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं. 

तीन तेल टैंकरों में आग

अबुधाबी पुलिस ने बताया है कि हो सकता है कि तीन तेल टैंकरों में आग और हवाईअड्डे के बाहरी क्षेत्र में मामूली आग ड्रोन में विस्फोट के जरिए लगी हो. स्थानीय मीडिया का कहना है कि सबसे पहले मुसाफ्फा इलाके में 3 तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ.

हूती संगठन के नियंत्रण वाली फोर्स के प्रवक्ता याह्या सारी से जुड़े एक ट्विटर अकाउंट के एक पोस्ट के मुताबिक, हूतियों ने आने वाले घंटों में संयुक्त अरब अमीरात में बड़ा सैन्य अभियान चलाने की योजना बनाई है. 

ड्रोन से हमला

 पिछले साल अगस्त 2021 में हूती विद्रोहियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को निशाना बनाया था. इससे पहले फरवरी 2021 में हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया था, जिसके चलते एक नागरिक विमान में आग लग गई थी. हूती विद्रोही पहले भी सऊदी के एयपोर्ट को निशाना बना चुके हैं. हालांकि, ये पहली बार है जब हूतियों ने संयुक्त अरब अमीरात के किसी एयरपोर्ट पर हमला किया है.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 1 =