वैश्विक

सौ करोड़ के बैंक घोटाले में भगोड़े आरोपी नरेंद्र कुमार पटेल को ईडी ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने 100 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में फरार चल रहे जय अंबे गौरी केम लिमिटेड के निदेशक नरेंद्र कुमार पटेल को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। ईडी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक नरेंद्र कुमार पटेल को हैदराबाद की एक अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे 29 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। पटेल 2015 में अपने परिवार के साथ भारत से भाग कर अमेरिका चला गया था। सीबीआई उससे पूछताछ भी नहीं कर सकी थी।

पिछले साल ईडी ने पटेल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। जिसके बाद उसे अहमदाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। ईडी ने उसके खिलाफ 2018 में सीबीआई की एक एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। पटेल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर जयपुर से 65.29 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने गुटका घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री बीवी रमना, कुछ सरकारी अधिकारियों और और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया ह्रै। इडी ने प्रधान सत्र न्यायाधीश के समक्ष आरोपपत्र दाखिल कर सख्त सजा देने की अपील की है।

ईडी ने आरोपी की कुल 246.10 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।

बीवी रमना दिसंबर 2012 से नवंबर 2013 तक वाणिज्य कर मंत्री थे। इनके अलावा आरोपपत्र में अन्नामलाई इंडस्ट्रीज के एस विगनेश और उनके चेन्नई में अवैध गुटका का व्यापार करने वाले एक सहयोगी, उनके परिजन और रिश्तेदारों के नाम हैं। इसके अलावा दो पुलिस अधिकारियों समेत सात जन सेवकों के भी नाम हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 7 =