देश की तरक्की में अहमद योगदान देने के लिए आज के दौर में शिक्षा बहुत जरूरी- मौलाना कलीम सिद्दीकी
चरथावल। ग्राम नंगला राई के जामिया अल हिदाया जामिया नगर में पहुंचने पर मौलाना कलीम सिद्दीकी फुलत का जारेदार स्वागत किया गया इस मौके पर उन्होंने मुसलमानों को दीनी शिक्षा के साथ साथ दुनियावी शिक्षा पर ध्यान देने,बुराइयों से दूर रहने पर जोर देते हुए देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई गई। चरथावल के ग्राम नंगला राई स्थित जामिया अल हिदाया जमियानगर में पहुंचने पर मौलाना कलीम सिद्दीकी फुलत का जारेदार स्वागत किया गया
इस मौके पर मौलाना कलीम सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज मे फैली बुराईयों को दूर किया जा सकता हैं लेकिन आजकल लोगो ने अपने बच्चो को शिक्षा दिलाना छोड़ दिया है।उन्होंने दीनी शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा पर भी जोर दिया
उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। समय लगे तो बच्चों को माता पिता से भी अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए शिक्षा लेनी चाहिए। हजरत मौलाना ने कहा कि युवा वर्ग नशे की लत में पड़ रहा है। जिस कारण आने वाली नस्लें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने नशे को जड़ से खत्म करने की अपील की। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बुराईयों से बचने के साथ ही अपनी औरतों को पर्दे में रहने की नसीहत दी।
मौलाना वसी सुलेमान नदवी ने शिक्षा पर पर जोर देते हुए कहा हुआ कि कुरआन में भी पहला पैगाम शिक्षा को सीखने और सिखाने का दिया गया शिक्षा हर औरत व मर्द पर फर्ज है। जामिया अल हिदायाजामिया नगर के मैंनेजर मौलाना मूसा कासमी ने मुख्य अथिति का स्वागत करते हुए उन्हें जामिया अल हिदाया ओर हिदाया पब्लिक स्कूल के मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस इदारे का अहम मकसद दीनी शिक्षा ओर आधुनिक शिक्षा के साथ साथ उनमे तहजीब ओर देश की सेवा का जज्बा पैदा हो
उन्होंने कहा कि हाईस्कूल इंग्लिश मीडियम के साथ साथ हाफिज ए कुरआन बनाना मुख्य मकसद है ।इस मौके पर मौलाना कलीम सिद्दीकी,मौलाना वसी सुलेमान नदवी,हाफिज मौ०फुरकान असअदि, मौलाना मूसा कासमी,मौलाना अहसान कासमी,कारी मौ०शुएब,हाजी अफजल राही, डॉक्टर साजिद त्यागी,मौलाना मौ०जुनेद हाशमी,कारी शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
