West Bengal की 4 और पंजाब की एक सीट पर Election, नतीजे आएंगे 13 जुलाई को
लोकसभा चुनाव के बाद West Bengal और पंजाब में होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की चार और पंजाब की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. गौरतलब है कि 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की चार और पंजाब की एक सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से बीजेपी ने मानस कुमार घोष उतार है. वहीं राणाघाट दक्षिण पर मनोज कुमार बिस्वास, बगदा सीट से विनय कुमार विस्वास और मानिक ताला सीट पर कल्याण चौबे को उतारा है. वहीं पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने शीतल अंगुराल को उम्मीदवार बनाया है.
आम आदमी पार्टी ने भी वार को पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे दलों से आए नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने यहां से मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकी भाजपा ने शीतल अंगुराल को उपचुनाव में उतारा है. बता दें, अंगुराल आम आदमी पार्टी के विधायक थे, उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है. जबकि, मोहिंर भगत बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे.
2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट से शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी. इसके बाद अंगुराल जालंधर के तत्कालीन सांसद सुशील रिंकू के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे. भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद 28 मार्च को उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

