Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हादसे को दे रहे बिजली के तार न्यौता

मुजफ्फरनगर। वक्त बदला निजाम बदला नहीं बदली तो वो तस्वीरें जो आज भी अपनी बदहाली के आंसू रो रही है। यूं तो सरकार भी विकास के लाख दावे कर रही है लेकिन वो दावे रुड़की रोड़ स्थित एकता विहार कॉलोनी में खोखले साबित होते दिख रहे है।

गंदगी से अटी पड़ी नालिया और बिजली के खंभों पर लटके हे तार सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल देने के लिए काफी है। यह हाल है रुड़की रोड़ स्थित एकता विहार कॉलोनी का है।

इस कॉलोनी की व्यवस्था को देखकर तो यही लगता है कि मानो स्वास्थ्य विभाग को बीमारियां फैलने और बिजली विभाग को किसी हादसे का इंतजार है।

आए दिन किसी ना किसी के कॉलोनी वासी के घर की लाइट गायब हो जाती है बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। गंदगी से अटी प़ड़ी नालियां साफ तौर पर बीमारियों को दावत दे रही है। बरसात के दिनों में घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है सड़के जलसमग्न दिखाई देती है।

कॉलोनिवासियों का कहना है कि चुनाव के समय पर जनप्रतिनिधि वोट मागंने आते जरुर है लेकिन चुनाव के बाद क़ॉलनी का नाम तकर भूल जाते है।

वहीं ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या जनप्रतिनिधि और विभाग किसी हादसे के इंतजार में है। आकिर कब होगा इस कॉलेनी में विकास, कब होगी साफ सफाई, कब बिजली के लटके तारों को संवारा जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seven =