Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

निमोनिया की नियमित टीकाकरण में शामिल होगी वैक्सीन

मुजफ्फरनगर। न्यूमोकोकल काँजुगेट वैक्सीन (पीसीबी) को नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल किये जाने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से सोमवार को रुड़की रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी- पीएचसी) के प्रभारियों और अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में निमोनियारोधी वैक्सीन न्यूमोकोकल काँजुगेट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश के ५६ जिलों में निमोनिया की वैक्सीन न्यूमोकोकल काँजुगेट सरकारी नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल होने जा रही है। इसके लिए शासन की ओर से अगस्त की आठ तारीख तय की गयी है।

डब्ल्यूएचओ के डॉ. अजीत ने बताया नियमित टीकाकरण में इस वैक्सीन को प्रदेश के १९ जिलों में पहले ही शामिल किया जा चुका है।  अब इसे अगले माह आठ अगस्त से प्रदेश के सभी जिलों में नियमित टीकाकरण में शामिल कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया बच्चों को वैक्सीन की तीन डोज दी जाएंगी। पहली डोज डेढ़ महीने पर, दूसरी साढ़े तीन महीने पर और तीसरी नौ महीने के बाद दी जाएगी।

कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चोपड़ा, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शरण सिंह, डॉ. अजीत,पुष्पा रानी, गीतांजली वर्मा, और समस्त सीएचसी-पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।  इस संबध में महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. मिथिलेश चतुर्वेदी ने ५६ जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित टीकाकरण के चौथे अभियान में न्यूमोकोकल काँजुगेट को शामिल किये जाने के संबंध में पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि इसे मार्च माह में लांच किया जाना था। लेकिन कोविड-१९ संक्रमण और लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब इसे आठ अगस्त से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक है, इस लिए यह आम आदमी की पहुंच से बाहर थी। सरकार इसे निरूशुल्क उपलब्ध कराएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =