Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर स्थित इंडस्ट्रियल पार्क में वृक्षारोपण किया गया यह वृक्षारोपण वायुमंडल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे द्वारा इस पार्क में किया गया

इस पार्क में मौजूद इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पश्चिमी यूपी के चेयरमैन कुशपुरी के नेतृत्व में ८०० पेड़ लगाए गए यह पेड़ ३ महीने में ही थ्री लेयर में बहुत बड़ा हो जाता है और प्रदूषण को राहत देता है

वृक्षारोपण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव ,पॉल्यूशन अधिकारी अंकित कुमार,एसडीएम खतौली, इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन कुशपुरी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल,बीजेपी सभासद विपुल भटनागर सहित दर्जनों उद्योगपति मौजूद रहे

जिन्होंने अपने हाथों से पार्क में वृक्षारोपण किया वही कुशपुरी ने बताया कि हमारा लक्ष्य ढाई हजार पेड़ लगाने का है जो हम जल्द ही पूरा कर लेंगे

औद्योगिक नगरी को प्रदूषण से बचाएंगे हम लगातार प्रदूषण से बचाने को तरह तरह के इंतजाम कर रहे हैं जिसमे प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 4 =