News
खबरें अब तक...

समाचार

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने किया वृक्षारोपण1 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर स्थित इंडस्ट्रियल पार्क में वृक्षारोपण किया गया यह वृक्षारोपण वायुमंडल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे द्वारा इस पार्क में किया गया इस पार्क में मौजूद इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पश्चिमी यूपी के चेयरमैन कुशपुरी के नेतृत्व में ८०० पेड़ लगाए गए यह पेड़ ३ महीने में ही थ्री लेयर में बहुत बड़ा हो जाता है और प्रदूषण को राहत देता है वृक्षारोपण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव ,पॉल्यूशन अधिकारी अंकित कुमार,एसडीएम खतौली, इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन कुशपुरी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल,बीजेपी सभासद विपुल भटनागर सहित दर्जनों उद्योगपति मौजूद रहे जिन्होंने अपने हाथों से पार्क में वृक्षारोपण किया वही कुशपुरी ने बताया कि हमारा लक्ष्य ढाई हजार पेड़ लगाने का है जो हम जल्द ही पूरा कर लेंगे और औद्योगिक नगरी को प्रदूषण से बचाएंगे हम लगातार प्रदूषण से बचाने को तरह तरह के इंतजाम कर रहे हैं जिसमे प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है।

 

हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथरा शाही निवासी प्रवीन जैन बाईक द्वारा मेरठ रोड पर किसी काम से जाते वक्त वहलना चौक के समीप प्राईवेट कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा स्कूटी द्वारा मील मन्सूरपुर जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के कुछ लोगो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी शीशपाल पुत्र कलीराम अपनी पत्नि संतोष के साथ बाईक द्वारा मेरठ रिश्तेदारी से लौटते वक्त मेरठ-करनाल हाईवे पर कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे मे उसकी पत्नि संतोष को भी कुछ चोटे आई। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने घायल दम्पत्ति को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। नई मन्डी पटेल नगर निवासी विशांक मित्तल भोपा रोड पर सडक हादसे मे घायल हो गया। घायल युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

गुंडाएक्ट की कार्यवाही
मुजफ्फरनगर । कुख्यात अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने चर्चित सुनील राठी गैंग के शार्प शूटर रहे अजित राठी सहित पांच बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली के रहने वाले अजित राठी का नाम २०१४ में रुड़की में चर्चित चीनू पंडित पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रकाश में आया था। उस हमले में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
कुछ दिन पूर्व पुलिस ने माफिया सुशील मूंछ के बेटे, गेंगस्टर मीनू त्यागी के दोनों बेटों व गैंग के अन्य सदस्यों, संजीव जीवा के गुर्गा पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। जिसके उपरांत जिला प्रशासन ने दर्जनों बदमाशों को जिला बदर का नोटिस जारी किया था।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अजित राठी पुत्र हरबीर राठी तथा उसके चचेरे भाई अमित राठी पुत्र विनोद राठी निवासीगण मखियाली सहित विक्रांत उर्फ जानू पुत्र करणपाल सभी सदस्य डी-४७ गैंग तथा संकेत शर्मा पुत्र शंभू दयाल व जोनी उर्फ जानू पुत्र सुरेन्द्र पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है । उन्होंने बताया कि अजित व अमित राठी निवासी मखियाली जनपद हरिद्वार के आइडी-१२ गैंग के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त संकेत व जोनी उर्फ आदित्य कोतवाली नई मंडी के टाप-१० अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी हत्या, लूट, फिरोती जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कानपुर कांड के बाद से पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था, जिससे बदमाशों में हडकंप मचा है।

जहरीले पदार्थ का किया सेवन
शाहपुर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी सुमित नामक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

निमोनिया की नियमित टीकाकरण में शामिल होगी वैक्सीन2 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। न्यूमोकोकल काँजुगेट वैक्सीन (पीसीबी) को नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल किये जाने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से सोमवार को रुड़की रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी- पीएचसी) के प्रभारियों और अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में निमोनियारोधी वैक्सीन न्यूमोकोकल काँजुगेट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश के ५६ जिलों में निमोनिया की वैक्सीन न्यूमोकोकल काँजुगेट सरकारी नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल होने जा रही है। इसके लिए शासन की ओर से अगस्त की आठ तारीख तय की गयी है।
डब्ल्यूएचओ के डॉ. अजीत ने बताया नियमित टीकाकरण में इस वैक्सीन को प्रदेश के १९ जिलों में पहले ही शामिल किया जा चुका है।  अब इसे अगले माह आठ अगस्त से प्रदेश के सभी जिलों में नियमित टीकाकरण में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया बच्चों को वैक्सीन की तीन डोज दी जाएंगी। पहली डोज डेढ़ महीने पर, दूसरी साढ़े तीन महीने पर और तीसरी नौ महीने के बाद दी जाएगी। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चोपड़ा, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शरण सिंह, डॉ. अजीत,पुष्पा रानी, गीतांजली वर्मा, और समस्त सीएचसी-पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।  इस संबध में महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. मिथिलेश चतुर्वेदी ने ५६ जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित टीकाकरण के चौथे अभियान में न्यूमोकोकल काँजुगेट को शामिल किये जाने के संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि इसे मार्च माह में लांच किया जाना था। लेकिन कोविड-१९ संक्रमण और लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब इसे आठ अगस्त से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। बाजार में इसकी कीमत काफी अधिक है, इस लिए यह आम आदमी की पहुंच से बाहर थी। सरकार इसे निरूशुल्क उपलब्ध कराएगी।

विधिक परिषद से मिलेंगे पाजिटीव पाये गये वकील को25 हजार रूपये
मुजफ्फरनगर। राज्य विधिग परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जानकीशरण पाण्डेय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय बार काउसिंल अधिवक्ता कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी व समिति सदस्य अजय यादव व अखिलेश कुमार अवस्थी से परामर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के किसी भी अधिवक्ता के कोरोना संक्रमण की पाजिटीव रिपोर्ट आने पर उसे तत्कालिक रूप से 25 हजार रूपये इलाज हेतु दिये जायेंगे जिसके लिए अधिवक्ताओं को उपरोक्त समिति को आवेदन भेजना होगा। जानकीशरण पाण्डेय के इस निर्णय की बार काउंसिल के उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ िंसह, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र व बार कांउसिल के युवा सदस्य राकेश पाठक व अन्य सदस्यों ने सराहना की है।

जाम से नागरिक परेशान3 Min 16 |
खतौली। सड़कों पर लगे जाम में जहां शारीरिक दूरी तार-तार हुई, वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों भी फैल दिखाई दिये। मेन रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी। बसंत सिनेमा से लेकर कोतवाली तक और जानसठ तिराहा से लेकर ओवर ब्रिज तथा बंसत सिनेमा मोड तक कई बार वाहनों की लाइनें लगी रहीं। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बाद में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

 

आकर्षक राखियां बना रही महिलाओं की टोलियां4 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में बनाए गए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं राखी बना रही हैं। ६२ समूहों की ३५० महिलाएं इस कार्य में जुटी हैं। मोती, धागा, धातु, गोबर और प्लास्टिक के माध्यम से विभिन्न प्रकार की राखियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से विदेशी सामान का बहिष्कार कर देशी समान की खरीदारी करने की अपील की है। जनपद की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं देशी उत्पाद बनाने में लगी हुई है। पहले गुड़ निर्माण के साथ पैकिग करने का कार्य किया। इसके बाद मसाले की थैलियां तैयार कीं और साथ ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की यूनिफार्म भी तैयार कर वितरित कराई। अब समूह की महिलाओं ने राखी निर्माण का कार्य कर रही हैं। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ३५० महिलाएं इस कार्य में जुटी हैं। उन्होंने अधिकारियों को सैंपल भी भेजे हैं। साथ ही ब्लॉकवार राखियों की प्रदर्शनी लगाने की कार्ययोजना तैयार की है। अहम बात यह है कि राखी घरों में प्रयोग होने वाले सामान से बनाई जा रही हैं। राखी की कीमत १० से लेकर ५० रुपये तक रखी गई है। समूह से जुड़ी राधा रानी, बिमला देवी, सुलेखा आदि ने बताया कि उनका मकसद स्वदेशी को बढ़ावा देना है। राखियों की बिक्री से आय भी बढ़ रही है। खतौली व चरथावल ब्लॉक में प्रदर्शनी लगानी शुरू कर दी है। राखी पर्व से पहले सभी ब्लॉक में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीडीओ आलोक कुमार यादव, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी जय सिंह यादव, कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने महिला समूहों को राखी निर्माण करने पर बधाई दी है। सीडीओ का कहना है कि समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। प्रशासन की ओर से उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए जनपद में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया, जिनकी प्रभारी महिलाएं ही हैं।

बाजारों में फिर उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। सड़कों पर एक बार फिर जाम की स्थिति देखी गयी। शहर के सदर बाजार, भगत सिंह रोड, नई मंडी बाजार, शिवचौक, एसडी मार्केट, अंसारी रोड पर भारी भीड़ रही। बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। वाहनों के कारण शहर के सदर बाजार, प्रकाश चौक, अंसारी रोड, होली एंजिल कान्वेंट स्कूल के सामने, एसडी मार्केट समेत अन्य स्थानों पर जाम लगा रहा। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडी। बाद में शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

विवाद में मारपीट
खतौली। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चांद समन्द निवासी रामनिवास का अपने पडौसी कृष्णभज से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियो के बीच आपसी कहासुनी हो गई जो गाली-गलौच के कारण मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के जिम्मेदार लोगो ने इन दोनो पक्षो के बीच समझौता करा दिया।

सड़क हादसे में घायल
जानसठ। सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किल्ली दरवाजा निवासी खलील पुत्र इसराईल टै्रक्टर-ट्राली द्वारा अपने खेतो से चारा लाते वक्त हादसे मे घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया।

किसानों को गन्ना पर्ची एसएमएस से ही मिलेगी
मुजफ्फरनगर। कोविड से बचाव के लिए प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने अगले पेराई सत्र में किसानों को केवल एसएमएस से गन्ना पर्ची दिए जाने के आदेश दिए हैं। कागज की गन्ना पर्ची दिए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपने मोबाइल नंबर गन्ना समिति में पंजीकृत करा दें। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि आगामी पेराई सत्र में किसानों को गन्ने की आपूर्ति के लिए संबंधित गन्ना समितियों की ओर से दी जाने वाली कागज की पर्चियों की छपाई व वितरण बंद करने का निर्देश है। विभाग का यह निर्णय वर्तमान में कोरोना से बचाव में मददगार होगा। डीसीओ ने सभी गन्ना किसानों से अपील की है कि जिन्होंने गन्ना समितियों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल लिया है, अथवा उनके मोबाइल नंबर अभी तक गन्ना समितियों में रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे तत्काल अपना मोबाइल नंबर संबंधित गन्ना समिति में दर्ज करा दें। इस कार्य को गन्ना किसान स्वयं भी ईआरपी पोर्टल ष्ड्डठ्ठद्गह्वश्च.द्बठ्ठ पर जाकर अथवा ई गन्ना ऐप पर दिए गए ऑप्शन पर जाकर भी कर सकते हैं। ग्रामवार कराये जाने वाले गन्ना सर्वेक्षण के डिस्प्ले कार्यक्रम के दौरान भी किसान अपना मोबाइल रजिस्टर करा सकते हैं।

शुकतीर्थ से संतों ने अयोध्या भेजा कलश
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर मंगलवार को शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा साधु संतों की उपस्थिति में मिट्टी व गंगाजल का पूजन कर अयोध्या के लिए भेजा गया। शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में पूजा अर्चना के उपरांत जय श्रीराम का उद्घोष किया गया। आश्रम में प्राचीन वट वृक्ष के नीचे कलश पूजन किया गया, जिसका शुभारंभ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज ने किया। शुकतीर्थ के प्रमुख आश्रम शुकदेव आश्रम, दण्डी आश्रम, तिलकधारी आश्रम, ब्राह्मण विद्यापीठ महेश्वर आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम, मां अन्नपूर्णा आश्रम आदि से पवित्र मिट्टी को लाया गया। गोमुख से लाए गए गंगाजल की पूजा अर्चना के उपरांत कलश को विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री धर्म प्रसार विभाग मेरठ के ठाकुर भूपेन्द्र सिंह को सौंपा गया। इस अवसर पर दंडी स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज, साध्वी माता राज नंदेश्वरी, महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज, विष्णु आचार्य महाराज, कृपाल दास जी महाराज, स्वामी अशोकानन्द सरस्वती जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, अनूप कुमार, अमरीश गोयल, आनंद जी महाराज, अजय कृष्ण शास्त्री, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण में आज ब्राह्मण महासभा द्वारा राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष २०१७ से हो रही ब्राहमणों की हत्याओं का सिलसिला चला आ रहा है वर्ष २०१७ में जनता के भारी मत एवं समर्थन में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सत्तारूढ हुई । उन्होंने शपथ लेते ही समानता के आधार पर प्रदेश में कार्य करने की घोषणा की , जिसका अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा उ० प्र० ने सहर्ष स्वागत किया, लेकिन महासभा वर्ष २०१७ से अब तक निरन्तर ब्राहमणों की हत्याओं के विषय में अत्याधिक चिन्तित है । उ० प्र० में वर्ष २०१७ से अब तक लगभग १७० ब्राहमणों की हत्यायें , एकल एवं सामूहिक रूप से हुई जैसे रायबरेली , अलीगढ , झांसी . एटा , प्रयागराज , गाजियाबाद आदि जनपद इसके उदाहरण है । ब्राहमणों की हत्याओं के कारण वर्तमान सरकार में ब्राहमणों की सुरक्षा एवं सम्मान खतरे में है । ब्राहमण समाज का महासभा के प्रति भी दिन प्रतिदिन आकोश बढ़ता जा रहा है जिससे ब्राहमण समाज को जवाब देना मुश्किल हो गया है । उन्होंने मांग की कि ब्राहमणों की हत्याओं की जांच किसी ईमानदार एवं निष्पक्ष एजेंसी से कराकर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही निश्चित करने की कृपा करें तथा ब्राहमणों की सुरक्षा की व्यवस्था करें । पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने हेतु उ० प्र० सरकार को निर्देशित करने का कष्ट करें जिससे ब्राहमण समाज का विश्वास सरकार के प्रति बना रहे अन्यथा की स्थिति में ब्राहमण समाज को आन्दोलन करने के लिये बाध्य होना पडेगा ज्ञापन देने वालो में ब्राह्मण महासभा के काफी लोग मौजूद रहे ।

जुआरी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 सतीश शर्मा द्वारा अभियुक्त मेहराज पुत्र रियाज नि0 ग्राम पिनना थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से पर्चा सटटा गत्ता कॉपी पेन्सिल व 840 रूपये बरामद किया गया।

शराब सहित गिरफ्तार
रामराज। थाना रामराज पर उ0नि0 वरूण कुमार तेवतिया द्वारा अभियुक्त मोहित पुत्र समरपाल नि0 ग्राम पुटटी इब्राहिमपुर थाना रामराज मु0नगर, सुमित पुत्र महिपाल नि0 मौ0 आर्यानगर कस्बा रामराज मु0नगर को तारापुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 05-05 लीटर शराब खाम बरामद किया गया।

हादसे को दे रहे बिजली के तार न्यौता
मुजफ्फरनगर। वक्त बदला निजाम बदला नहीं बदली तो वो तस्वीरें जो आज भी अपनी बदहाली के आंसू रो रही है। यूं तो सरकार भी विकास के लाख दावे कर रही है लेकिन वो दावे रुड़की रोड़ स्थित एकता विहार कॉलोनी में खोखले साबित होते दिख रहे है। गंदगी से अटी पड़ी नालिया और बिजली के खंभों पर लटके हे तार सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल देने के लिए काफी है। यह हाल है रुड़की रोड़ स्थित एकता विहार कॉलोनी का है।
इस कॉलोनी की व्यवस्था को देखकर तो यही लगता है कि मानो स्वास्थ्य विभाग को बीमारियां फैलने और बिजली विभाग को किसी हादसे का इंतजार है। आए दिन किसी ना किसी के कॉलोनी वासी के घर की लाइट गायब हो जाती है बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। गंदगी से अटी प़ड़ी नालियां साफ तौर पर बीमारियों को दावत दे रही है। बरसात के दिनों में घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है सड़के जलसमग्न दिखाई देती है। कॉलोनिवासियों का कहना है कि चुनाव के समय पर जनप्रतिनिधि वोट मागंने आते जरुर है लेकिन चुनाव के बाद क़ॉलनी का नाम तकर भूल जाते है। वहीं ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या जनप्रतिनिधि और विभाग किसी हादसे के इंतजार में है। आकिर कब होगा इस कॉलेनी में विकास, कब होगी साफ सफाई, कब बिजली के लटके तारों को संवारा जाएगा।

चर्चित सुनील राठी गैंग के शार्प शूटर रहे अजित सहित पांच बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। कुख्यात अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने चर्चित सुनील राठी गैंग के शार्प शूटर रहे अजित राठी सहित पांच बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली के रहने वाले अजित राठी का नाम 2014 में रुड़की में चर्चित चीनू पंडित पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रकाश में आया था। उस हमले में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
कुछ दिन पूर्व पुलिस ने माफिया सुशील मूंछ के बेटे, गेंगस्टर मीनू त्यागी के दोनों बेटों व गैंग के अन्य सदस्यों, संजीव जीवा के गुर्गो पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। जिसके उपरांत जिला प्रशासन ने दर्जनों बदमाशों को जिला बदर का नोटिस जारी किया था।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अजित राठी पुत्र हरबीर राठी तथा उसके चचेरे भाई अमित राठी पुत्र विनोद राठी निवासीगण मखियाली सहित विक्रांत उर्फ जानू पुत्र करणपाल सभी सदस्य डी-47 गैंग तथा संकेत शर्मा पुत्र शंभू दयाल व जोनी उर्फ जानू पुत्र सुरेन्द्र पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है । उन्होंने बताया कि अजित व अमित राठी निवासी मखियाली जनपद हरिद्वार के आइडी-12 गैंग के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त संकेत व जोनी उर्फ आदित्य कोतवाली नई मंडी के टाप-10 अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी हत्या, लूट, फिरोती जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कानपुर कांड के बाद से पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था, जिससे बदमाशों में हडकंप मचा है।

इस बार बाजार पर छायी है मंदी, बकरीद के लिए जानवर भी नहीं बिक रहे है, परेशान है व्यापारी
मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने जहां पूरी दुनिया के व्यापार की कमर तोड़ दी है, वही जनपद मुजफ्फरनगर में भी वैश्विक महामारी का व्यापारियों पर दुष्प्रभाव पड रहा है, आपको बता दें कि आगामी त्यौहार बकरा ईद पर शहर में जगह-जगह जानवरों की पैठ लगती थी और लोग दिल खोलकर कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी करते थे, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने जानवरो की पैठ लगाने की इजाजत नहीं दी और पशु व्यापारी इक्का-दुक्का जानवर ही भेज कर अपना गुजारा कर रहे हैं और उस पर भी मंदी की मार पड़ रही है, क्योंकि लोगों के पास रोजगार नहीं हैं, इसीलिए पूर्व की भांति इस बार खरीदारी भी मात्र 30 प्रतिशत हो रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eighteen =