पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया Emmanuel Macron ने
Emmanuel Macron ने पेरिस में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए हिंदी में ट्वीट किया हैं. उन्होंने लिखा ‘भारत और फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी तथा विश्वास और दोस्ती के सदैव मजबूत बंधन का जश्न मना रहे हैं. प्रिय नरेंद्र मोदी पेरिस में आपका हार्दिक स्वागत.’ भारतीय समयानुसार आज लगभग 1:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भारतीय दल से भी मुलाकात करेंगे.
इसके बाद भारतीय समयानुसार लगभग 4:30 बजे पीएम मोदी नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ब्राउन-पिवेट द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में शामिल होंगे. फिर शाम करीब 6:15 बजे (भारतीय समयानुसार) पीएम विभिन्न विचारकों से मुलाकात करेंगे. भारतीय समयानुसार रात लगभग 8:30 बजे, प्रधानमंत्री एलिसी पैलेस में औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और प्रेस वक्तव्य होगा. रात करीब 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) पीएम भारत-फ्रांस CEO फोरम में हिस्सा लेंगे.
Emmanuel Macron द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे. पैलेस पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. भारतीय समयानुसार लगभग मध्यरात्रि, पीएम नरेंद्र मोदी लौवर संग्रहालय जाएंगे जहां वे एक रात्रिभोज में भी शामिल होंगे. इसके बाद पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन एफिल टॉवर पर आतिशबाजी का प्रदर्शन देखेंगे.पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान फ्रांस के साथ सामरिक, वैज्ञानिक, अकादमिक और आर्थिक सहयोग जैसे विविध क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग का रास्ता तलाशने पर भी चर्चा होगी. इसमें रक्षा, अंतरिक्ष, कारोबार और निवेश के क्षेत्र भी शाामिल हैं.
Emmanuel Macron ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है. पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इस पुरस्कार से नवाजे जाने पर पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘बड़ी विनम्रता के साथ मैं लीजन ऑफ ऑनर के ग्रैंड क्रॉस को स्वीकार करता हूं. ये भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है. मैं राष्ट्रपति @इमैनुएल मैक्रॉन, फ्रांसीसी सरकार और लोगों को इस भाव के लिए धन्यवाद देता हूं . यह भारत के प्रति उनके गहरे स्नेह और हमारे देश के साथ मित्रता को आगे बढ़ाने के संकल्प को दर्शाता है.’
अपने अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा. दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएँ! मैं आप सभी से इस मिशन और अंतरिक्ष, विज्ञान और नवाचार में हमने जो प्रगति की है, उसके बारे में और अधिक जानने का आग्रह करता हूं. इससे आप सभी को बहुत गर्व महसूस होगा. वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने चंद्रयान 2 के प्रमुख वैज्ञानिक परिणामों में लूनर सोडियम के लिए पहला वैश्विक मानचित्र, क्रेटर आकार वितरण पर ज्ञान बढ़ाना, आईआईआरएस उपकरण के साथ चंद्र सतह के पानी की बर्फ का स्पष्ट पता लगाना और बहुत कुछ शामिल है. यह मिशन लगभग 50 प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ है.
सम्मान के लिए राष्ट्रपति Emmanuel Macron का आभार व्यक्त किया
विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए बयान में कहा गया कि ‘‘ प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों की ओर से इस अद्वितीय सम्मान के लिए राष्ट्रपति मैक्रों का आभार व्यक्त किया.’’ इससे पहले, फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने एलिसी पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया. पीएम ने एक कला केंद्र में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया. संबोधन में उन्होंने कहा कि भुगतान प्रणाली ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (यूपीआई) के इस्तेमाल को लेकर भारत और फ्रांस के बीच सहमति बनी है, जिसके परिणामस्वरूप अब यहां इसका उपयोग किया जा सकेगा और भारतीय पर्यटक के लिए एक बड़ा बाजार खुलेगा. एक आधिकारिक बयान में दी जानकारी के अनुसार, पीएम ने यह भी कहा कि अब फ्रांस में स्नातकोत्तर के छात्रों को पढ़ाई के बाद पांच वर्ष का कार्य वीजा भी दिया जाएगा.
भारत और फ्रांस लंबे समय से पुरातात्विक मिशन पर कर रहे काम
पीएम मोदी ने फ्रांस की अपनी यात्रा को विशेष बताया क्योंकि फ्रांस अपना राष्ट्रीय दिवस मना रहा है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर प्रधान मंत्री मोदी बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न का भी प्रतीक है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत और फ्रांस लंबे समय से पुरातात्विक मिशन पर काम कर रहे हैं. “इसका विस्तार चंडीगढ़ से लद्दाख तक है. डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर एक अन्य क्षेत्र है जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को मजबूत करता है.”
चंद्रयान-3 की लॉन्च के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही ही है
अपने संबोधन में चंद्रयान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में चंद्रयान-3 की लॉन्च के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही ही है. कुछ ही पलों बाद भारत के श्री हरिकोटा से ये ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता पर बात करते हुए कहा कि भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है. पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं. पूरा G20 समूह भारत के सामर्थ्य को देख रहा है.

