Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जुर्म को करारा जवाब: मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश के कब्जे से लूटे गए 9 मोबाइल, एक स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि शातिर बदमाश ने 2 दिन पूर्व नई मंडी थाना क्षेत्र में एक महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया।

 मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राना पब्लिक स्कूल के पास का है जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी

जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश अनस गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

वही शातिर बदमाश के कब्जे से लूटे गए 9 मोबाइल , एक स्कूटी , एक तमंचा और कारतूस बरामद किये है।

बताया जा रहा है कि शातिर बदमाश ने 2 दिन पूर्व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − nine =