Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर में जगह-जगह हो रहा अतिक्रमण, नागरिक परेशान

मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्गो की शोभा अतिक्रमण ने बिगाड़ दी है। रात को खूब चौड़े दिखाई देने वाले मार्ग दिन में संकरी गलियों में तब्दील हो जाते हैं। कचहरी गेट से झांसी रानी प्रतिमा होते हुए मेरठ रोड तक अतिक्रमण इस कदर फैला हुआ है कि वाहन रेंगते हैं। सड़क के मध्य तक अतिक्रमण है।

कचहरी रोड व्यावसायिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर खाद-बीज व पेस्टीसाइट की दुकानें हैं। साथ ही वाहनों के टायरों की कई दुकानें हैं। साथ ही जिला परिषद मार्केट भी इसी मार्ग है, जहां दवाओं की थोक व फुटकर खरीद होती है। इसके आगे कपड़ों का थोक व फुटकर बाजार है।

इस मार्ग पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या रहती है। कचहरी मार्ग पर प्रकाश चौक से अतिक्रमण शुरू हो जाता है। वैसे तो डिवाडर के दोनों ओर मार्ग की चौड़ाई ४०-४० फीट से कम नहीं है, लेकिन अतिक्रमण के चलते गली नजर आती है। जैसे-जैसे इस मार्ग पर मेरठ रोड व शिव चौक की ओर बढ़ते हैं

अतिक्रमण का दानव बढ़ता जाता है। झांसी रानी प्रतिमा के निकट तो वाहन लेकर निकलना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। झांसी रानी प्रतिमा चौराहे पर आए दिन जाम के हालात बने रहते हैं। इस मार्ग पर दोनों ओर के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान को आगे तक बढ़ा रखा है। वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं।

इतना ही नहीं वाहनों के आगे दुकानदारों को सुविधा शुल्क देकर फल-सब्जी वाले ठेले लगाते हैं। इस मार्ग पर जिला परिषद मार्केट और दमकल विभाग का कार्यालय भी है।

जिला परिषद मार्केट में आने वाले वाहन मुख्य मार्ग पर ही खड़े रहते हैं। साकेत कालोनी निवासी राजेश कुमार का कहना है कि शहर में जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण है।

प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कचहरी रोड पर दिन में निकलने में काफी परेशानी होती है। चार पहिया वाहन काफी मुश्किल से यहां से निकलता है।

आर्यपुरी निवासी देवेंद्र कुमार का कहना है कि अतिक्रमण ने कचहरी रोड की सूरत बिगाड़ दी है। यह मार्ग काफी चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण के चलते गली सरीखा दिखाई देता है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 4 =