Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: माजसेवी मूलचंद सर्राफ की पुण्यतिथि पर शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रमुख समाजसेवी मूलचंद सर्राफ की पुण्यतिथि पर घुटनों का निशुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें बिना सर्जरी के घुटनों के दर्द के रोगियों का उपचार किया गया। ए टू जेड रोड़ पर महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

डा विजय नाइक के निर्देशन में उनकी जांच कर उन्हें घुटनों के दर्द से राहत दिलाने के लिए उपचार और उपकरण भी दिए गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, अमित गर्ग, भाजपा नेता कुशपुरी, निशांक जैन तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भारत विकास परिषद विराट और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयोजन में शिविर लगाया गया।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। व्यापारी व भाजपा नेता अशोक बाठला, श्रीमोहन तायल व प्रमोद मित्तल आदि उपस्थित थे।

विश्व पर्याव्रण दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जगह जगह पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने  राजकीय इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए इस दौरान उनके साथ बच्चों और महिलाओं ने भी वृक्षारोपण किया।

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि इस ग्राउंड में और भी विकास कार्य होने हैं

क्योंकि जो बच्चों के खेलने का जो ग्राउंड में छोटा है और और ओपन जिम को भी बड़ा करने की योजना है जीआईसी ग्राउंड का सौंदर्य करण का कार्य जारी है केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने झूले पर झूल रहे बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया और बच्चों को झुलाया और फिर ओपन जिम में अपने भी हाथ आजमाएं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कई लोगों को पेड़ भी भेंट किए।

 

पर्यावरण दिवस पर गांधी पार्क में वृक्षारोपण

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला व नगर यूनिट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेमपुरी स्थित गांधी पार्क में वृक्षारोपण किया। व्यापारी नेताओं ने शीशम व अन्य प्रजातियों के ४ पेड़ पार्क में लगाये।

पार्क में फैली गंदगी को देखकर व्यापारी नेताओं ने चेयरमैन से मांग की इस पार्क को शीघ्र डवलप कराया जाये व गांधी पार्क के आसपास की गलियों में फैली गंदगी को तत्काल दूर कराया जाएं।

पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान अशोक कंसल, अजय सिंघल, श्याम सिंह सैनी, टोनी गोस्वामी, जयवीर सिंह, पंकज अपवेजा, प्रवीण खेडा,सुभाष चन्द्र अग्रवाल, सुनील तायल, अमित मित्तल, विश्वदीप गोयल, श्रीमती प्रियंका मित्तल, हिमांशु मित्तल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =