वैश्विक

संपूर्ण स्वदेशी भारतीय तटरक्षक जहाज ‘वज्र’ बेड़े में शामिल

भारतीय तटरक्षक जहाज वज्र को बुधवार को चेन्नई में औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल कर लिया गया। छठे अपतटीय गश्ती पोत को तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए बेड़े में शामिल किया गया है।

चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट पर तटरक्षक बल में पोत ‘वज्र’ को शामिल करने के मौके पर आयोजित समारोह में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हमें इसमें सुधार एवं क्षमता पर भरोसा है।

रावत ने कहा, देश के पास विशाल एवं विशेष आर्थिक क्षेत्र है, दूर द्विपीय क्षेत्र है और लंबी तटरेखा है। भारत हिंद महासागर क्षेत्र में प्राथमिकता वाला साझेदार है। जहाज का निर्माण देश में ही किया गया है और इसे लार्सन एंड टूब्रो शिप बिल्डिंग लिमिटेड ने बनाया है।

सात अपतटीय गश्ती जहाज की श्रृंखला में छठा जहाज वज्र आधुनिक नौवहन और संचार प्रणाली से लैस है। जहाज में मुख्य अस्त्र के तौर पर 30 मिलीमीटर की तोप है और उसकी लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए उसमें दो एफसीएस नियंत्रित 12.7 एमएम की एसआरसीजी लगी है।

इस पोत पर दो इंजन वाले एक हेलीकॉप्टर को रखने की सुविधा है जो रात को उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसके साथ ही पोत पर चार हाइस्पीड बोट एवं बचाव और राहत कार्य के लिए दो नौकाओं को भी रखने की सुविधा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eight =