उत्तर प्रदेश

Etah: लिमरा इंटरनेशनल स्कूल डायरेक्टर से मांगी 10 लाख की रंगदारी, कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज

Etah लिमरा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर से उनकी जमीन को अपने नाम करने का दबाव बनाया गया। जब ऐसा न हुआ तो 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कर्मचारियों की पिटाई कर दी। डायरेक्टर ने पांच लोगों के विरुद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जीटी रोड पर मंडी समिति के सामने लिमरा इंटरनेशनल स्कूल स्थित है। इसके डायरेक्टर मो. समीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें शीतलपुर निवासी धर्मेंद्र यादव, इंद्रपाल, सुदेश, विकास और ओमकार उर्फ राधे को नामजद किया है। बताया कि स्कूल के पीछे उनकी करीब 12 बीघा जमीन है। इसको समतल कराकर रास्ता बनाया गया है। 

इस जमीन को प्रधान के भांजे द्वारा मुझसे लेने के लिए दबाव बनाया गया था। जब जमीन उसको नहीं दी तो दबाव बनाया कि उनकी पंचायत में बिना उनकी मर्जी और हिस्से के जमीन नहीं बिकेगी। आरोप है कि इन लोगों के जांच के लिए फर्जी शिकायतें भी कीं। इसमें उन्हें भूमाफिया लिखा गया। इसमें न्यायालय के माध्यम से मानहानि की कार्रवाई कराई जा रही है। ये लोग मुझसे 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। रुपये न देने पर काम न करने देने की धमकी देते हैं। 

बुधवार को इन लोगों ने खेत पर काम कर रहे ट्रैक्टर चालक समोध निवासी सिकंदरपुर जिला फिरोजाबाद पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जो मिस हो गया। बाद में उसे, मेरे कर्मचारी रामनिवास निवासी रामेश्वरपुरम को पीटने लगे। अन्य लोगों के आने पर धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली थी, उसकी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fifteen =