वैश्विक

मुझे सफेद ब्लाउज की तुलना में हरे रंग की पोशाक ज्‍यादा पसंद है: Mahua Moitra, न‍िजी फोटो सोशल मीड‍िया पर वायरल

TMC सांसद Mahua Moitra ने रविवार को कहा कि उन्हें अपनी कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्‍हें जब देखा तो कहा क‍ि कह क‍ि फोटो देखकर ‘सबसे ज्यादा खुशी’ हुई, जबकि उन्होंने इसके लिए बीजेपी के ट्रोलर्स को जिम्मेदार ठहराया.

Mahua Moitra ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा क‍ि बीजेपी की ट्रोल सेना द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही मेरी कुछ निजी तस्वीरों को देखकर सबसे ज्यादा खुशी हुई. मुझे सफेद ब्लाउज की तुलना में हरे रंग की पोशाक ज्‍यादा पसंद है और क्रॉप करने की चिंता क्यों करें – बाकी लोगों को भी रात में खाना खाते हुए दिखाएं. बंगाल की महिलाएं जीवन जीती हैं. झूठ नहीं बोलतीं.

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसे अब हटा दिया गया है, Mahua Moitra ने कहा क‍ि मैं धूम्रपान नहीं करती. मुझे सिगरेट से गंभीर एलर्जी है. मैं सिर्फ एक दोस्त का सिगार लेकर मजाक कर रही थी. तृणमूल कांग्रेस सांसद संसद में अपने उग्र भाषणों के लिए जानी जाती हैं और उन्हें सांसदों के बीच एक स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में भी देखा जाता है. 

Mahua Moitra की यह टिप्पणी उनकी कुछ निजी तस्वीरों के एक्स पर ऑनलाइन आने के बाद आई है, जिसमें वह कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ नजर आ रही थीं और उनके हाथ में सिगार भी था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − four =