उत्तर प्रदेश

Etah News: सुपारी किलर ने जूता व्यवसाई अवरार हुसैन को उतारा था मौत के घाट, परवेज आलम गिरफ्तार

Etah News: अठारह दिन पूर्व बहन से शादी करने से मना करने पर उसके आशिक द्वारा एक मार्च को रात्रि करीब आठ बजे जूता व्यवसायी अवरार हुसैन की घर जाते समय हत्यारों द्वारा नगला पोता माल गोदाम रोड थाना कोतवाली नगर एटा  पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इसकी रिपोर्ट 2 मार्च को मृतक के भाई शियाउल हुसैन पुत्र इन्तजार हुसैन निवासी नगला पोता लाल कोठी थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध दर्ज कराई गयी थी।पुलिस जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर परवेज आलम पुत्र बख्शुद्दीन सैफी निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर एटा को 5 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के द्वारा घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए घटना में अन्य अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में शेष अभियुक्त अजय यादव पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी शान्ति नगर थाना कोतवाली नगर एटा व सादिक पुत्र रसीद अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा तथा तालिब पुत्र रहीश अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा के नाम प्रकाश में आये तथा घटना के खुलासे के बाद उपरोक्त अज्ञात में दर्ज मुकदमा को धारा 302/34/120बी भादिव0 में परिवर्तित कर दिया गया।

घटना में शामिल अभियुक्त तालिब पुत्र रहीश अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा को घटना में प्रयुक्त बुलैट मोटर साइकिल सहित आज 18. मार्च को समय सुबह करीब साढे नौ बजे रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना क्रम के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त परवेज आलम मृतक अवरार हुसैन की बहिन इमरा से प्यार करता था तथा उसी से शादी करना चाहता था। किंतु मृतक अवरार ने अपनी बहिन इमरा की शादी बिल्सी बदायू में तय कर दी थी जो सात मार्च को होनी तय थी यह जानकारी जब परवेज आलम को हुई तो वह बौखला गया परवेज किसी हालत में इमरा की शादी किसी अन्य से नहीं होने देना चाहता था अवरार हुसैन परवेज और इमरा की शादी में बाधा बना हुआ था।

इसलिए परवेज आलम ने इमरा से शादी करने के लिए उसने अपने साथियों अजय यादव पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी शान्ति नगर थाना कोतवाली नगर एटा, सादिक पुत्र रसीद अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा व तालिब पुत्र रहीश अहमद निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा को अवरार हुसैन की हत्या करने के लिए 2.5 लाख रुपये सुपारी दी थी।

परवेज ने अवरार हुसैन के दुकान से घर जाने वाले रास्तो को अजय यादव, सादिक व तालिब को घटना के दो दिन पहले ही दिखा दिया था तथा 2.5 लाख रुपये को दो शिफ्टो में देना तय हुआ था। तो एक मार्च को परवेज, सादिक, अजय यादव व तालिब सभी चारो ने योजना बद्ध तरीके से असरौली में एकत्रित होकर चौथा मील के पास शराब पी और समय करीब 7.30 बजे मृतक अवरार हुसैन की तालिब ने दुकान के बाहर रोड के दूसरी तरफ से रैकी कीऔर अबरार के दुकान बन्द कर घर जाते समय एक मोटर साइकिल पर अजय यादव सादिक व परवेज तथा दूसरी मोटर साइकिल बुलैट पर तालिब पीछे पीछे रैकी कर परवेज को लोकेशन देता रहा

माल गोदाम रोड पर योजना बद्ध तरीके से अवरार हुसैन की मोटर साइकिल के बराबर आकर परवेज आलम ने अवरार हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी हत्या के समय मोटर साइकिल को अजय यादव चला रहा था तथा बीच में सादिक बैठा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21008 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 8 =