उत्तर प्रदेश

Etawah News: बीच सड़क पर महिला टीचर ने छात्रों को पीटा, BSA ने वीडियो वायरल होने के बाद जांच के दिए आदेश

Etawah News: यूपी के इटावा में महिला टीचर के द्वारा छात्रों को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र होली खेलकर अपने घर जा रहे थे तभी बीच सड़क पर महिला टीचर ने छात्रों को रोक लिया और उनकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा।

इटावा में शहर के स्टेशन रोड पर स्थित स्प्रिंगडल स्कूल के छात्रों की स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचरों के द्वारा पिटाई करने का एक मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में महिला टीचर छात्रों को पीटते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र होली खेलकर अपने घर जा रहे थे तभी महिला टीचरों ने उनके साथ मारपीट की।

वायरल वीडियो में साइकिल से जा रहे छात्र को पहले महिला टीचर रोकती है और उसकी डंडे से पिटाई कर देती है वहीं दूसरे छात्र को ऑटो से नीचे उतारा जाता है और उसकी भी पिटाई की जाती है। महिला टीचर के द्वारा छात्र की पिटाई करने का वीडियो पास में मौजूद एक शख्स के द्वारा बना लिया गया और उसके बाद उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। महिला टीचर के द्वारा छात्रों के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के वायरल हो रहा है।

महिला टीचर के द्वारा छात्रों को पीटने का मामला सामने आया तो मीडिया के लोग बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार के पास पहुंचे जहां पर पूरी घटना के मामले में जानकारी दी गई। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा छात्रों की पिटाई का वीडियो सामने आया है जिसमें महिला टीचर छात्रों की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है ऐसा हरगिज़ नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − seven =